फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Istakhar murder case: Wife along with her lover had got her husband murdered, six accused arrested

इस्तखार हत्याकांड में बड़ा खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई थी पति की हत्या, तीन भाईयों समेत छह गिरफ्तार

Mon, 01 Jan 2024 04:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jan 2024 04:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में थानाभवन में किसान की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ। किसान की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके भाइयों संग मिलकर कराई थी। इसके लिए उसने सुपारी दी थी। पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Istakhar murder case: Wife along with her lover had got her husband murdered, six accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

थानाभवन क्षेत्र के उमरपुर नांगल गांव के रजवबहे में मिले किसान इस्तखार हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर इस्तकार की प त्नी ने ही आरोपियों को एक लाख की सुपारी देकर हत्या कराई थी।
विज्ञापन


हैरत की बात है कि खुद पत्नी ने ही हत्या से पूर्व पति को चाय में नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद पत्नी के सामने ही प्रेमी और उसके साथियों ने रस्सी से गला दबाकर इस्तकार की हत्या की । पत्नी ने शव को ठिकाने लगाने के बाद एक लाख रुपये प्रेमी के दोस्तों को देने का दावा किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी, प्रेमी को दो भाईयों समेत छह को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त कार, रस्सी भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

पुलिस को 30 दिसंबर को उमरपुर से नांगल जाने वाले रजबहे के पास व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। शव की पहचान जलालाबाद के रहने वाले इफ्तकार पुत्र मुस्तफा निवासी मौहल्ला जामिन अली के रुप में की गई थी। मृतक खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

एसपी अभिषेक ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में सहारनपुर के ननौता के रहने वाले प्रेमी अबरार, मौ. शोएब, मौ. ओवेश, सहारनपुर के बड़ा गांव निवासी भूरा उर्फ अक्षय, सुधीर, जलालाबाद निवासी जकिया पत्नी इस्तकार को गिरफ्तार कर लिया। सभी ने इस्तकार की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed