फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Investigation begins regarding Waqf's Trikuti cemetery

Saharanpur News: वक्फ के त्रिकुटी कब्रिस्तान को लेकर जांच शुरू

Wed, 14 May 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 14 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins regarding Waqf's Trikuti cemetery
सहारनपुर। कब्रिस्तान त्रिकुटी पर कब्जे के मामले में जांच शुरू हो गई है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने वक्फ निरीक्षक को जांच का जिम्मा सौंपा है। मामले की गूंज मंडलायुक्त तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन




अब्दुल कदीर निवासी थाना कुतुबशेर ने मडंलायुक्त को शिकायती पत्र दिया था। पत्र में बताया कि कब्रिस्तान त्रिकुटी छह वर्ष पहले तक रजिस्टर नंबर-46ए में वक्फ दर्ज था। धीरे-धीरे वक्फ की जमीन पर कब्जा कर उसे संक्रमणीय भूमिधर में दर्ज करा दिया गया। इसके बाद कब्रिस्तान में अवैध बिल्डिंग बनाई गई है। भूमि में खड़े 70 से 100 पेड़ भी काट लिए गए। आरोप लगाया कि पहले वक्फ की जमीन पर अवैध इमारत खड़ी की गई, उसके साथ ही लकड़ी मंडी भी खोल दी गई। दुकानों को किराए पर भी दिया गया है। कब्जाधारियों ने कब्रिस्तान पर बने मस्जिद के कुछ निर्माण को भी तोड़ दिया। इसके बाद मंडलायुक्त ने जांच समिति गठित की थी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने वक्फ निरीक्षक को जमीन से जुड़े सभी दस्तावेज को खंगालने और उनकी जांच करने के निर्देश दिए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम ने बताया कि मामले की जांच वक्फ निरीक्षक कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed