फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   International Gurjar Day and birth anniversary of great Mihir Bhoj celebrated

Saharanpur News: अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस और स्रमाट मिहिर भोज की जयंती मनाई

Wed, 27 Aug 2025 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
International Gurjar Day and birth anniversary of great Mihir Bhoj celebrated
गुर्जर भवन में सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित छात्राएं व अ​खिल भारत
सहारनपुर। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन पर अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस और गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाई गई। गुर्जर समाज की विभिन्न क्षेत्रों से आई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर ने बताया कि गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज गुर्जर प्रतिहार वंश के सबसे प्रतापी राजा थे। उन्होंने 49 साल वर्षों तक शासन किया। गुर्जर प्रतिहरों का शासन काल 300 सालों तक रहा है। उनके शासन काल में कोई भी विदेशी आक्रांता भारत में घुस नहीं पाया। जिला कृषि अधिकारी कपिल मावी ने कहा कि हमें सम्राट मिहिर भोज से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। युवाओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह नशे आदि से दूर रहेंगे। शिक्षा के प्रति जागरूक होकर आगे बढ़ने का काम करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज चौधरी, महानगर अध्यक्ष अजय खटाना, नवीन चौधरी, नीरज गुर्जर, कर्ण सिंह, रविंद्र, बिट्टू नंबरदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed