{"_id":"67350bb0ee93de0f2b0b9016","slug":"instructions-to-pay-rs-1986-lakh-including-interest-to-entrepreneurs-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-135930-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: उद्यमियाें को ब्याज सहित 19.86 लाख रुपये भुगतान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: उद्यमियाें को ब्याज सहित 19.86 लाख रुपये भुगतान के निर्देश
Thu, 14 Nov 2024 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ.हृषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में आर्बिटेशन की बैठक हुई। बैठक में 30 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों के आठ मामलों में बकाया मूलधन 19.86 लाख रुपये का चक्रवृद्धि ब्याज सहित भुगतान के अवार्ड किए गए हैं।
मंडलायुक्त कार्यालय में हुई बैठक में इससे पहले पूर्व सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के भुगतान संबंधी व्यावसायिक विवादों के निस्तारण के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित मंडलीय सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलीटेशन काउंसिल की सुलह बैठक में 25 मामलों में सुलह के प्रयास किए गए। काउंसिल द्वारा तीन मामलों में 5.92 लाख रुपये का भुगतान कराया गया। इस दौरान संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, सदस्य व प्रतिनिधि लघु उद्योग भारती अनुपम गुप्ता, सदस्य व प्रतिनिधि आईआईए प्रमोद मिगलानी एवं अग्रणी जिला प्रबंधक प्रवीण जमुआर आदि मौजूद रहे।