फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instead of questioning constitutional institutions, Congress should face the facts: Mayor

सांविधानिक संस्थाओं पर सवाल के बजाए तथ्यों का करे सामना कांग्रेस : महापौर

Tue, 29 Sep 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Instead of questioning constitutional institutions, Congress should face the facts: Mayor
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार व जिला पंचायत प्रशासक मांगेराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सांविधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग की स्पष्टता से स्थिति साफ हुई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रमुख निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए हैं। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया को लेकर बिना पर्याप्त तथ्य के सवाल खड़े करने के बजाय सांविधानिक संस्था द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी को सामने रखना चाहिए।
विज्ञापन

27 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित मामले में निर्वाचन आयोग के अधिकार और प्रक्रिया को वैधानिक आधार वाला माना था। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को लेकर किसी भी नागरिक को जानकारी चाहिए तो वह निर्वाचन आयोग की आधिकारिक मतदाता सेवा व्यवस्था का उपयोग कर सकता है। वक्ताओं ने राहुल गांधी द्वारा पूर्व में राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य अभियानों को लेकर दिए गए बयानों पर आपत्ति भी जताई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सेवा मेरा अभियान के तहत किया श्रमदान
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत भाजपा जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने शिव विहार स्थित श्मशान घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल ने एक घंटे तक श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यहां पर सुविधाएं स्थापित की जाएगी। इसमें व्हाइट वॉश और एक टॉयलेट, स्वच्छ पानी के लिए व्यवस्था, स्वच्छ कुंड सरोवर की सफाई व्यवस्था कराई जाएगी। इस दौरान पार्षद सुनील पंवार, पार्षद अरुण गुप्ता, महानगर सह संयोजक सोशल मीडिया, हेमंत धीमान, मनोज सेन, श्रवण धीमान, सेक्टर संयोजक अजीत चौधरी, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed