फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   innogration-of-amrit-gyan-ganga

अमृत ज्ञान गंगा पुस्तक का विमोचन

Tue, 01 Sep 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 01 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
innogration-of-amrit-gyan-ganga
देवबंद (सहारनपुर)। डीआईजी अशोक कुमार राघव ने कहा कि भारतीय समाज में आए बदलाव हमारे पुरातन मूल्यों के बदलने एवं बदली जीवन शैली, अपराधों में वृद्धि, शोषण और स्वार्थ की बढ़ती प्रवृति का मूल कारण है।
विज्ञापन


रविवार की रात त्रिवेणी चीनी मिल के गेस्ट हाउस में श्रीराम नाम महिमा अमृत ज्ञान गंगा पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में डीआईजी अशोक राघव ने कहा कि रामचरित मानस संस्कृति की साधना है। जिसमें बताया गया कि आदर्श मां, आदर्श पिता, भाई, पत्नी, मित्र एवं अन्य पात्रों के व्यवहार, गुण और भूमिका क्या होना चाहिए।
विज्ञापन


योगाचार्य डा. वरुणवीर सिंह और पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि भारतीय संस्कृति से पूरी दुनिया प्रभावित है। एसडीएम भानु प्रताप यादव, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह पुंडीर, सीओ सुरेशपाल सिंह, पूर्व विधायक चमन लाल चमन, रणवीर सिंह पुंडीर, ठा. श्याम कुमार, कुलदीप सेठ, राजकिशोर गुप्ता, संदीप शर्मा ने कहा कि पुस्तक में श्रीराम के जीवन परिचय के साथ अन्य उपयोगी जानकारी भी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता शिवराज रोड, ठा. रिछपाल सिंह, ऋषिपाल इंजीनियर, राधेश्याम माहेश्वरी, अजय बंसल, विक्रांत सिंह, सतीश गिरधर आदि ने कहा कि पुस्तक के लिए संयोजक मनोज सिंघल बधाई के पात्र हैं। समिति पदाधिकारियों ने डीआईजी समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सुरेंद्र सिंघल ने किया।


समारोह में त्रिवेणी चीनी मिल के उपाध्यक्ष डीएन मिश्र, सज्जनपाल राणा, चंदन सिंह, सुशील त्यागी, विशुकांत शर्मा, प्रवेश त्यागी, राजेंद्र त्यागी, मनोज सिंघल, संतोष अग्रवाल, डा. वीरेंद्र त्यागी, योगेश शर्मा, ओमपाल सिंह, जगदीश बंसल, सुरेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed