Saharanpur: सड़क किनारे पड़े घायल को भिजवाया अस्पताल, मां शाकंभरी के दर्शन कर लौट रहे थे मंत्री बृजेश सिंह
राज्य मंत्री बृजेश सिंह रविवार को शाकंभरी देवी दर्शन करने के लिए सिद्धपीठ पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे जब वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तो दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर गांव कलसिया व बाबैल बुजुर्ग के बीच उन्होंने सड़क किनारे एक व्यक्ति को घायल हालत में पड़े देखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के बेहट में मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे लोक निर्माण विभाग मंत्री बृजेश सिंह ने सड़क किनारे घायल हालत में एक व्यक्ति को पड़ा देखकर अपना काफिला रुकवाया और घायल को अपने एस्कोर्ट से अस्पताल भिजवाया।
राज्य मंत्री बृजेश सिंह रविवार को शाकंभरी देवी दर्शन करने के लिए सिद्धपीठ पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे जब वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तो दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर गांव कलसिया व बाबैल बुजुर्ग के बीच उन्होंने सड़क किनारे एक व्यक्ति को घायल हालत में पड़े देखा। उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और उतर कर घायल व्यक्ति तक पहुंचे। वह अचेत हालत में था। मंत्री ने अपनी एस्कॉर्ट से घायल को तुरंत बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और केंद्र प्रभारी को दूरभाष पर घायल मोहित निवासी पुल जोगयान सहारनपुर का तुरंत उपचार करने व जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।