{"_id":"6ad9070f3ec3ac29e20295c4","slug":"information-regarding-the-polygraph-and-narco-tests-was-presented-in-court-yesterday-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-186428-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पॉलीग्राफ-नार्को टेस्ट पर कल अदालत में पेश होंगी उर्मिला सनावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पॉलीग्राफ-नार्को टेस्ट पर कल अदालत में पेश होंगी उर्मिला सनावर
विज्ञापन
- अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने सहारनपुर आवास पर पहुंचकर दिया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में अभिनेत्री उर्मिला सनावर को पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के संबंध में अदालत में अपना पक्ष स्पष्ट करना होगा। सीबीआई ने उन्हें 23 अक्तूबर को देहरादून स्थित विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होने के लिए नोटिस दिया है।
बुधवार देर शाम सीबीआई की टीम कोतवाली सदर बाजार में गोविंद नगर स्थित उनके आवास पर पहुंची और नोटिस तामील कराया। अदालत में उनकी उपस्थिति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रस्तावित परीक्षणों के लिए उनकी सहमति स्वतंत्र और स्वैच्छिक है। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीबीआई) संदीप सिंह भंडारी की ओर से 21 अक्तूबर 2026 को जारी नोटिस में उर्मिला सनावर को 23 अक्तूबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
सीबीआई ने जांच के दौरान पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने के लिए अदालत में आवेदन किया है। अदालत में यह स्पष्ट किया जाएगा कि वह इन परीक्षणों के लिए बिना किसी दबाव, धमकी, लालच या अनुचित प्रभाव के अपनी सहमति दे रही हैं या नहीं। इसके साथ ही उनकी सहमति पूरी जानकारी के आधार पर होने की स्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
-- दो दिन लगातार आई थी सीबीआई
अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पूछताछ के लिए सीबीआई दो दिन लगातार आई थी। पहले दिन सीबीआई को उर्मिला घर पर नहीं मिली थी। अगले दिन सीबीआई ने दोबारा पहुंचकर अंकिता भंडारी केस से जुड़े सवालों पर पूछताछ की थी। ऑडियो और अन्य दस्तावेज भी जांचे थे।