फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MLC Elections: Polling parties to depart today; voting at polling centers to take place tomorrow.

एमएलसी चुनाव : आज रवाना होगी पोलिंग पार्टियां, कल पड़ेंगे केंद्रों पर वोट

Thu, 22 Oct 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
MLC Elections: Polling parties to depart today; voting at polling centers to take place tomorrow.
- एमएलसी शिक्षक और स्नातक चुनाव के लिए तैयारियां पूरी
विज्ञापन


- स्नातक चुनाव में 19 मतदान केंद्र, 80 मतदेय स्थल, 24148 वोटर

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। मेरठ खंड शिक्षक और स्नातक चुनाव के लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। जिले में स्नातक चुनाव के लिए 19 मतदान केंद्रों पर 80 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे।

जिले में मेरठ खंड स्नातक चुनाव के लिए 24,148 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 14139 व महिला मतदाताओं की संख्या 10009 हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 24148 हैं। इसी तरह शिक्षक चुनाव के लिए 14 मतदान केंद्रों में 15 स्थल बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 4776 हैं। इनमें पुरुष मतदाता 2224 और महिला मतदाताओं की संख्या 2552 हैं।
विज्ञापन

मतदान को सुचारु और शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम भी शुरू किया गया है। इसके लिए तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 13 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक मतदान पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी एवं तीन मतदान अधिकारी सहित कुल चार कार्मिक रहेंगे। मतपेटियों को जीपीएस युक्त बंद बॉडी कंटेनर से मेरठ भेजा जाएगा। स्नातक निर्वाचन के लिए सफेद तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पहचान पत्र के लिए ये हैं विकल्प

ऐसे मतदाता जिन्हें पहचान पत्र जारी किए गए हैं। उन्हें अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए मत देने से पूर्व अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा दस वैकल्पिक पहचान पत्रों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य व केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों स्थानीय निकाय या अन्य निजी औद्योगिक घरानों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/पार्षदों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थाओं जिनमें संबंधित शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नियोजित हो द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र शामिल हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री अथवा डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार भी विकल्प में शामिल हैं।



वर्जन

मेरठ खंड शिक्षक और स्नातक चुनाव के लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। 23 अक्तूबर को मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। पोलिंग पार्टियां बृहस्पतिवार को रवाना होंगी। - लवी त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed