{"_id":"64ea4b6b33fe458b2809b777","slug":"increased-outbreak-of-fever-in-gangdaspur-jat-one-death-hundreds-sick-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-1348-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गंगदासपुर जट में बुखार का बढ़ा प्रकोप, एक मौत, सैकड़ों बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गंगदासपुर जट में बुखार का बढ़ा प्रकोप, एक मौत, सैकड़ों बीमार
विज्ञापन
-हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में लगाया स्वास्थ्य कैंप, 200 मरीजों का किया उपचार
-बास्तम गांव में भी 70 लोगों का शिविर में किया परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद/तलहेडी बुजुर्ग। गंगदासपुर जट गांव में बुखार का प्रकोप चरम पर है। बुखार से गत दिन एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग बीमार हैं। शनिवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमार लोगों का उपचार किया।
पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने बताया कि उनके चचेरे भाई वीरेंद्र सिंह की बुखार से बीते दिन मौत हो गई, जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग बीमार हैं। जिनके परिजन अलग-अलग अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। इसकी सूचना उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग को दी जा चुकी है। वहीं, शनिवार की सुबह नागल सीएचसी से डाॅ. मनोज कौशिक, डाॅ. पंकज, धीरज जयपाल, डाल सिंह, मुकर्रम, प्रियंका मुकुल, हिमांशु आदि की टीम ने गंगदासपुर जट गांव जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिसमें बुखार, नजला, खांसी आदि बीमारियों के करीब 200 मरीजों की जांच की। कई बुखार पीड़ितों की स्लाइड भी बनाई है। टीम ने घर-घर जाकर पानी भरे बर्तनों को खाली कराते हुए लोगों को बीमारियों से बचाव को जागरूक किया।
उधर, बास्तम गांव में नवजीवन हेल्थ केयर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब विभिन्न बीमारियों से पीड़ित करीब 70 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाई का वितरण किया गया। डॉ. नवनीत चौधरी ने बताया कि यह 39वां स्वास्थ्य शिविर था। इससे पूर्व भी इस तरह से कैंप लगाए जा चुके हैं।