Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Increased income by farming with poultry and fisheries

खेती के साथ मुर्गी और मत्स्य पालन कर बढ़ाई आमदनी

Fri, 21 Aug 2020 03:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Increased income by farming with poultry and fisheries
सहारनपुर । बढ़ती लागत और घटती आय के चलते जिन किसानों का खेती से मोहभंग हो रहा है, उनके लिए बिडवी गांव निवासी किसान सुधीर रोल मॉडल से कम नहीं हैं। सुधीर ने एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाई और परंपरागत खेती के साथ ही बागवानी, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, पशुपालन आदि को अपनाया और अपनी आमदनी में इजाफा कर लिया।
विज्ञापन

जनपद में अधिकांश किसान मुख्यतया गन्ना, गेहूं और धान की फसलों की खेती करते हैं। इसमें समय पर गन्ना मूल्य नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक दिक्कत रहती है। गांव बिडवी के किसान सुधीर कुमार ने बताया कि परंपरागत खेती के साथ ही पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन और बागवानी को अपना रखा है।
विज्ञापन

सुधीर कुमार ने करीब 20 बीघा क्षेत्र में अमरूद, रेड एप्पल बेर, आंवला, लीची, आडू और सेव का सघन विधि से बाग लगाया है। बाग की जालीदार बाड़ करके कुकुक्ट पालन करेंगे। इसके लिए वे कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से 240 वनराजा प्रजाति की मुर्गियां ले आएं हैं। उनकी योजना एक हजार मुर्गी पालने की है। उनका कहना है कि इस प्रजाति की एक मुर्गी करीब 260 अंडे प्रतिवर्ष देती है। उन्होंने बेाया कि यदि एक हजार में से छह सौ मुर्गियां भी प्रतिदिन अंडे दे तो उनकी रोजाना की आमदनी छह हजार रुपये होने की संभावना है। बाग की आय इसके अतिरिक्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मत्स्य पालन से ले रहे अच्छी आमदनी
सुधीर कुमार लगभग एक हेक्टेयर में मछली पालन कर रहे हैं। तालाब की खोदाई से लेकर टयूबवेल लगाने सहित अन्य कार्यों में सात लाख रुपये की लागत आई। उन्होंने मार्च में रोहू और नैन प्रजाति की मछलियों के तीस हजार बच्चे डाले थे। उन्होंने बताया कि यदि इनमें से 25 हजार मछलियां फरवरी तक एक-एक किलो की हो गईं और 120 रुपये के औसत भाव से बिक्री हुई तो करीब 30 लाख रुपये की मछली निकल जाएंगी।
एकीकृत कृषि प्रणाली के फायदे
- किसान को वर्ष भर आमदनी
- कम लागत में अधिक आय
- खेती में जोखिम कम
- कृषि विविधिकरण से मृदा स्वास्थ्य में संतुलन
एकीकृत कृषि प्रणाली किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। किसान खेती के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन, कुकुक्ट पालन आदि से जुडे काम भी करते हैं। पूरे वर्ष आमदनी प्राप्त होती है। जनपद में एक दो किसानों ने ही इसे अपनाया है। ग्राम बिडवी के सुधीर कुमार मत्स्य पालन, मुर्गीपालन और बागवानी वैज्ञानिक विधि से सफलतापूर्वक कर रहे हैं। इससे उनकी आय में गुणात्मक बढ़ोत्तरी हुई है।

- डॉक्टर आईके कुशवाहा, प्रभारी, कृषि विज्ञान केंद्र।

गांव बिड़वी में एकीकृत कृषि प्रणाली के तहत किसान सुधीर ने किया मुर्गी पालन

गांव बिड़वी में एकीकृत कृषि प्रणाली के तहत किसान सुधीर ने किया मुर्गी पालन- फोटो : SAHARANPUR

गांव बिड़वी में एकीकृत कृषि प्रणाली के तहत किए जा रहे मत्स्य पालन के बारे में बताते किसान सुधीर

गांव बिड़वी में एकीकृत कृषि प्रणाली के तहत किए जा रहे मत्स्य पालन के बारे में बताते किसान सुधीर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed