फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Increased consumption of medicines, shortage started

दवाइयों की बढ़ी खपत, शुरू होने लगी किल्लत

Wed, 07 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Increased consumption of medicines, shortage started
दवाइयों की बढ़ी खपत, होने लगी किल्लत
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में संक्रामक रोगों के मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि अगस्त में 8,54,600 लाख गोलियों का सरकारी अस्पतालों में वितरण हुआ है। इसके बाद भी कुछ दवाइयों की अस्पतालों में कमी बनी हुई है। बच्चों के सिरप भी सरकारी अस्पतालों में काफी संख्या में पहुंचे हैं।
जनता रोड स्थित उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड का जनपदीय औषधि वेयरहाउस संचालित है। यहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज, एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों की सप्लाई होती है। अगस्त में मौसमी बीमारियों ने लोगों को तेजी से चपेट में लिया। महिला अस्पताल को छोड़कर अन्य सभी सरकारी अस्पतालों में बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, एंटी बायोटिक की 8.54 लाख गोलियों का वितरण किया गया। इसके बाद भी दवाओं की कमी बनी रहती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में संक्रामक रोग के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

-- कम हो रहा दवाइयों का स्टॉक
इस समय सरकारी अस्पतालों में बुखार, खांसी, उल्टी-दस्त सहित कई तरह की बीमारियों के मरीजों की भीड़ है। इससे अस्पतालों में दवाइयों की किल्लत बनने लगी है। दवाइयों का स्टॉक भी कम हो रहा है। जिनमें शुगर की मेटफॉरमिन, एंटीबायोटिक की अमोक्सी, चर्म रोग की कैंडिट्रॉल-100 की दवाइयां शामिल हैं, जो इस समय अस्पतालों में उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- कितनी दवाइयों की हुई सप्लाई
पैरासीटामोल - 4.65 लाख
दस्त की दवा - 1,07,300
उल्टी की दवा - 43,600
पेट दर्द की दवा - 37,700
ओआरएस - 18 हजार पैकेट
एंटी बायोटिक - 1.83 लाख
सिरप दस्तों के - 3000
पैरासीटामोल सिरप - 13,400
--
-- वर्जन
बीमारियों के मौसम में दवाइयों की खपत बढ़ जाती है। जनपदीय औषधि वेयर हाउस से सरकारी अस्पतालों में दवाइयों का वितरण होता है। स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयां कम रहती हैं तो यहां सीएमएसडी से भेज दी जाती हैं। फिलहाल सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां हैं, जिन दवाईयों की कमी है, उन्हें जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। - डॉक्टर संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed