फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Increase the productivity of farmers' crops by adopting new technology

नई तकनीक अपनाकर किसान फसलों की उत्पादकता बढाएं

Tue, 15 Nov 2022 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Increase the productivity of farmers' crops by adopting new technology
कृषि विज्ञान केंद्र में लगे स्टाल का निरीक्षण करते नगर विधायक राजीव गुंबर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कृषक गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी में किसानों को नई तकनीक का प्रयोग कर फसलों में उत्पादकता बढ़ाने के टिप्स दिए गए। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन ,जैविक एवं प्राकृतिक खेती ,एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन ,खाद्य प्रसंस्करण आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को केवीके परिसर में आयोजित कृषक गोष्ठी में मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और नवीनतम फसल उत्पादन तकनीक को अपनाने पर खेती लाभकारी सिद्ध होगी। केवीके के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा ने कहा कि रबी फसलों की बुवाई से पूर्व बीज शोधन करने से फसल में विल्ट, कंडुवा, करनाल बंट आदि रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने मशरूम उत्पादन के नवीनतम तकनीकी को बताया। उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित पूसा डी कंपोजर की प्रयोग विधि के बारे में बताया।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के संयुक्त निदेशक डॉ. सत्येंद्र खारी ने रबी फसलों में होने वाली समस्याओं का निराकरण किया। पद्मश्री सेठपाल सिंह, डॉ. पीके सिंह, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. सुखदेव सिंह, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. रविंद्र तोमर, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. कविता भट्ट, डॉ. वीरेंद्र कुमार, अजय त्यागी, संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. वीरेंद्र कुमार, उप निर्देशक पवन विश्वकर्मा, संजय सैनी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed