फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Income tax exemption for donating to Prabhu ji's kitchen

प्रभु जी की रसोई में दान करने पर मिलेगी आयकर में छूट

Fri, 27 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Income tax exemption for donating to Prabhu ji's kitchen
सहारनपुर। जिलाधिकारी एवं लोक कल्याण समिति (प्रभु जी की रसोई) के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि लोक कल्याण समिति ने प्रभु जी की रसोई में सहयोग करने वालों के लिए आयकर विभाग से धारा-80 जी के तहत छूट की अनुमति देने के लिए आग्रह किया था। आयकर विभाग से सात अप्रैल को यह अनुमति संस्था को मिल गई है। इसके तहत सहयोग देने वालों के लिए आयकर में छूट का प्रावधान हो गया है।
विज्ञापन

लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में जिला प्रशासन, नगर निगम एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से जरूरतमंद लोगों को दोपहर का नि:शुल्क भोजन वितरित किया जाता है। गांधी पार्क स्थित प्रभु जी की रसोई के माध्यम से नौ अगस्त 2017 से यह सेवा लगातार चल रही है। जिलाधिकारी ने इस नेक काम में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सहयोग कर्ता लोक कल्याण समिति के पंजाब नेशनल बैंक शाखा कलक्ट्रेट कंपाउंड खाते में सहयोग राशि जमा करा सकते हैं। इसके लिए खाता संख्या- 6218001200000015, आईएफएस कोड- PUNB 0621800 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed