फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Income tax department teams returned after taking possession of documents

Saharanpur News: दस्तावेज कब्जे में लेकर लौटी आयकर विभाग की टीमें

Sun, 27 Nov 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Income tax department teams returned after taking possession of documents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में उद्यमियों, कारोबारियों और सीए के यहां गाजियाबाद से आईं आयकर विभाग की टीमों ने तीन दिन कार्रवाई की। टीमों ने आयकर और संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए।
टीमें शनिवार देर रात लौट गईं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को गड़बड़ी मिली है। इसके आधार पर जल्द इन कारोबारियों और उद्यमियों पर कार्रवाई हो सकती है। बृहस्पतिवार सुबह महानगर में आयकर विभाग की टीमों ने कई स्थानों पर छापे मारे थे। इन टीमों में गाजियाबाद, दिल्ली, देहरादून, आगरा, कानपुर के आयकर विभाग के अधिकारी शामिल रहे। तीन दिन आयकर विभाग की टीमों संपत्तियों का ब्योरा एकत्र किया।
विज्ञापन

टीम ने कोर्ट रोड स्थित नवीन ज्वेलर्स और उनके मालिक नवीन मित्तल के चर्च कंपाउंड स्थित आवास, शहद कारोबारी मेहता ब्रदर्स राजेश, मुकेश और संजय के लक्ष्मीनगर व सुभाषनगर स्थित आवास व गोदामों पर पहुंचकर जांच की। इसी तरह कुछ टीमें हार्डवेयर कारोबारी मदनलाल भाटिया की लोहानी सराय स्थित दुकान व मिशन कंपाउंड स्थित आवास, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ओम बापू ट्रांसपोर्ट व उसके मालिक संयम कक्कड़ के हकीकतनगर आवास पर कार्रवाई में जुटी रही। इसके अतिरिक्त कारोबारियों के अहमदबाग निवासी सीए संजय धींगड़ा के आवास भी आयकर विभाग की टीमें कार्रवाई में जुट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर रात आयकर विभाग की टीमें संपत्तियों और आयकर से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लेकर लौट गईं। बताया जा रहा है आयकर विभाग की टीमों को इन उद्यमियों और कारोबारियों के यहां गड़बड़ी मिली है। जिसके साक्ष्य टीमों ने जुटा लिए हैं। जल्द ही इन पर कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल टीमें साक्ष्य जुटाकर लौट गई हैं। इस कार्रवाई में स्थानीय आयकर विभाग को शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed