{"_id":"581a3c0d4f1c1b5e384374e5","slug":"including-student-two-deaths-with-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से छात्रा समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से छात्रा समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
Updated Thu, 03 Nov 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
गंगोह में अभियान के तहत सफाई कराते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बुखार से पिछले 24 घंटे में एक छात्रा समेत दो महिलाओं की मौत हो गई है। सीएचसी और कोतवाली भी बुखार की चपेट में है। इसी को देखते हुए बुधवार को कोतवाली परिसर में एंटी लार्वा का छिड़काव करा कर सफाई अभियान चलाया गया।
गंगोह सीएचसी के गांव ठोल्ला फतेहपुर में नेमचंद की 14 वर्षीय पुत्री गीता को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। पहले उसका उपचार गंगोह में कराया गया, लेकिन आराम न मिलने पर परिजनों ने उसे हरियाणा के मुलाना अस्पताल में भर्ती कराया। यहां भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक गीता नारायण जनता इंटर कॉलेज महंगी की कक्षा 9 की छात्रा थी। गीता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गौरतलब है कि इसी गांव में दो माह में यह तीसरी मौत है। ग्राम प्रधान निजी प्रयासों से एंटी लार्वा का छिड़काव भी करवा चुके है।
विज्ञापन
उधर, गांव सलारपुरा निवासी शकुंतला देवी को भी दो सप्ताह पूर्व बुखार आया था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने उसे हरियाणा के मुलाना अस्पताल में भर्ती कराया। यहीं इलाज के दौरान मौत हो गई।
उधर सरकारी अस्पताल का भी आधा स्टॉफ बुखार की चपेट में है। कोतवाली गंगोह में भी सचिन, मनोज, राजबीर बलवान सिंह समेत कई कांस्टेबल बुखार से ग्रस्त है। इसके चलते कोतवाली में न केवल विशेष सफाई अभियान चलवाया जा रहा है, बल्कि एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया है।