फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inaugurated four beautified parks

सुंदरीकरण किए गए चार पार्कों का किया लोकार्पण

Thu, 17 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Inaugurated four beautified parks
स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सौंदर्यीकरण किये गए पार्कों का लोकार्पण करते मेयर संजीव वालिया, विधायक ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण किए गए चार पार्कों का मेयर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त ग़जल भारद्वाज ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के अंतर्गत महानगर में नौ पार्कों का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण किया गया है। इनमें से तीन पार्कों सुभाष नगर, पटेल नगर व लक्ष्मीनगर पार्कों का लोकार्पण पहले हो चुका है। उसी कड़ी में बृहस्पतिवार को बाबा लालदास रोड स्थित म्यूनिसिपल कॉलोनी, चिलकाना रोड स्थित मदनपुरी कॉलोनी पार्क, कृष्णानगर कॉलोनी पार्क व महावीर कॉलोनी पार्क का लोकार्पण किया गया। अब तक सात पार्कों का लोकार्पण किया जा चुका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सबसे पहले म्यूनिसिपल कॉलोनी पार्क का लोकार्पण मेयर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त ग़जल भारद्वाज, महानगर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन व क्षेत्रीय पार्षद भूरा सिंह प्रजापति और नंदकिशोर शर्मा ने फीता काटकर किया। बाद में मदनपुरी, कृष्णानगर व महावीर पार्क का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर संजीव वालिया ने कहा कि पार्कों के विकास से निश्चय ही सहारनपुर के विकास को रफ्तार मिलेगी। एक ओर जहां नगर निगम शहर के विकास के लिए लगातार काम कर रहा है वहीं दूसरी ओर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत महानगर के विकास और सुंदरीकरण के लिए अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्हीं में से चार पार्कों का लोकार्पण किया गया है।

इस दौरान अपर नगरायुक्त एस के तिवारी, स्मार्ट सिटी नोडल अधिकारी सीपी सिंह, डीजीएम स्मार्ट सिटी दिनेश सिंघल, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, क्षेत्रीय पार्षद मनोज जैन, मानसिंह जैन के अलवा रानी वर्मा, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, एके जैन, अखिलेश मित्तल, अशोक कुमार बहल, रवींद्र सिंह, अर्चना कश्यप, मनोज जैन, नितिन व रमेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed