सहारनपुर। जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज में दो दिवसीय प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन अलग-अलग भार वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने पदक जीतने के लिए खूब जोर आजमाइश की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जेडी जैन ने दीपक प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन का महत्व समझाया। विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान ने कहा कि बिना जुनून और बिना जूझे जिंदगी में कुछ हासिल नहीं होता है। उन्होंने खेल भावना को बनाए रखते हुए प्रदर्शन करने की अपील की। इसके बाद शुरू हुए मुकाबलों में 20 किलोग्राम में ए अहमद पहले, साहिल दास दूसरे तथा रुद्र और मोहममद हुजैफ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 25 किलोग्राम भार में राघव ने पहला, इस्माइल ने दूसरा तथा अल्तमश और आरव ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। 35 किलोग्राम भार में अधर्व पहले, कृष्णा दूसरे तथा नमन और लविश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 40 किलोग्राम भार में देवांश ने पहला, आदित्य ने दूसरा और वंश व अंश ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 45 किलोग्राम भार में कार्तिक पहले, आदित्य दूसरे तथा केशव तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं के 20 किलोग्राम भार में मायरा ने पहला, राधिका ने दूसरा तथा वैष्णवी और आयजा हसन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 30 किलोग्राम भार में दीपिका पांडेय पहले, जाह्वनी दूसरे तथा विहानी सूद और अवनी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। 35 किलोग्राम भार में रुहानी ने पहला, मान्या ने दूसरा तथा श्रेया और आराध्या ने तीसरा स्थान पाया। 40 किलोग्राम भार में मनु पहले, खुशी दूसरे तथा वैष्णवी और तश्वी तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर संघ संरक्षक एसी गुप्ता, प्राचार्य प्रोफेसर पंकज छाबड़ा, दीपक गुप्ता, संदीप गुप्ता, अनिल अग्रवाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, कुलभूषण जैन, डॉ. रीता बोरा, सुषमा सिंह, तान्या सेठ, शिवांशी गुप्ता, शिवप्रताप, रिदम गुप्ता, कमलकांत आदि मौजूद रहे।