सहारनपुर। उच्च रक्तचाप दिवस पर मंगलवार को एसबीडी जिला अस्पताल की 15 नंबर ओपीडी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की थीम अपने रक्तचाप को मापें, इसे नियंत्रित करें, अधिक समय तक जीवित रहे रही। शिविर में पहुंचे 258 लोगों के रक्तचाप की जांच की गई, जिनमें से 15 मरीजों का रक्तचाप बढ़ा हुआ मिला।
शिविर में एनसीडी कार्यक्रम के जनरल फिजीशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा ने अपनी सेवा दी। उन्होंने उच्च रक्तचाप बढ़ा होने वाले रोगियों को परामर्श के साथ ही दवा भी लिखी। साथ ही रक्तचाप को नियंत्रित रखने के लिए सही खानपान और दिनचर्या में सुधार लाने की सलाह दी। उन्होंने मधुमेह और उच्च रक्तचाप से होने वाले शारीरिक नुकसान तथा खतरों से भी अवगत कराया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कार्यालय में जन जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक और नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यक्रम प्रबंधक खालिद हुसैन, डीसीपीएम ब्रिजेश कुमार, एनसीडी टीम से लोहित भारती, सूर्य प्रताप, चेतन मदान, राखी, सल्तनत, शिखा, पंकज आदि का सहयोग रहा।