फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the BJP, if the issue is over, then the list will be back

भाजपा में मचा घमासान तो जारी सूची ली वापस

Mon, 06 Nov 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 06 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
In the BJP, if the issue is over, then the list will be back
जारी सूची के खिलाफ वार्ता करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद भाजपाइयों में घमासान मच गया है। भाजपाइयों का एक बड़ा धड़ा पार्टी हाईकमान के खिलाफ ही लामबंद हो गया। टिकट बंटवारे में भाजपाइयों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष की कार्य प्रणाली पर ही सवाल खड़े किए और हंगामा किया।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात भाजपा हाईकमान द्वारा नगर निगम के 70 वार्डों में 51 पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। सूची के बाद टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने रविवार को गिल कॉलोनी स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता की।
विज्ञापन


महानगर महामंत्री नीरज माहेश्वरी, अमित गर्ग, नंद किशोर शर्मा के नेतृत्व में एकत्र हुए दर्जनों भाजपाइयों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा किया। ललित राणा ने कहा कि पैनल में नाम न होने वालों को टिकट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 46 भूतेश्वरनगर से नंद किशोर शर्मा ने कहा कि वह कई वर्षों से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। मगर 25 दिन पूर्व ही पार्टी ज्वाइन करने वाली एक युवती को उनके सेक्टर से टिकट दिया गया, जबकि भाजपा की नगर निगम चुनाव समिति के सदस्यों ने आश्वासन दिया था कि टिकट उनका ही होगा।

पैनल में उनका नाम नंबर एक पर था। सेक्टर 22 म्यूनिसिपल कॉलोनी संजय शर्मा, वार्ड 40 गुरुद्वारा रोड से विपिन सलूजा, विजय कालड़ा, 37 से सुरेंद्र मोहन चावला आदि ने क्षेत्रीय अध्यक्ष पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि पार्षद प्रत्याशियों की जो सूची जारी की गई, इसका नुकसान पार्टी को चुनाव में उठाना पड़ेगा। सेक्टर से बाहर रहने वाले लोगों को भी टिकट दिया गया। सामान्य सीट पर ओबीसी को टिकट दिया गया।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया गया। पार्टी हाईकमान के सामने वह जल्द अपनी बात रखेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे। इस दौरान विजय कालड़ा, राहुल शर्मा, अमित जैन, राजेश जैन, आशुतोष अग्रवाल, मनोज ठाकुर, नीलम गोयल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, महानगर अध्यक्ष पर लामबंदी की शह की चर्चा  रही। लेकिन महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा का कहना है कि कुछ कार्यकर्ता उनके पास भी आए थे।

जारी सूची पर लगाई रोक
भाजपा हाईकमान ने नगर निगम के पार्षद पद के प्रत्याशियों की जारी की गई सूची पर रोक लगा दी है। सूची जारी होने पर मचे घमासान के बाद यह निर्णय लिया गया। प्रत्याशियों को सिंबल वितरित करने पर भी रोक लगाई है।

वहीं, चर्चा है कि जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के अधिकारों को भी निकाय चुनाव तक सीज कर दिया गया है। भाजपा हाईकमान ने शनिवार की देर रात नगर निगम के 70 वार्डों में से 51 पर अपने पार्षद प्रत्याशियों के उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

सूची जारी होने के बाद रविवार को भाजपा महानगर में घमासान मच गया। टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ता पार्टी हाईकमान के खिलाफ लामबंद हो गए। पार्टी कार्यालय में और पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।


इसका पता चलते ही भाजपाई हाईकमान ने जारी की गई सूची और सिंबल वितरित करने पर रोक लगा दी है। उधर, चर्चा है कि भाजपा हाईकमान ने जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा के अधिकर भी निकाय चुनाव तक सीज कर दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed