{"_id":"648dfe6ad9ccdf6d580f23b4","slug":"in-separation-from-his-wife-the-young-man-committed-suicide-by-shooting-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-4369-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पत्नी के वियोग में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पत्नी के वियोग में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन
मृतक युवक अंकित का फाइल फोटो
-23 मई को प्रेमिका से किया था आर्य समाज में प्रेम विवाह
-गंगोह में अपनी बुआ के घर आया हुआ था युवक
गंगोह (सहारनपुर)। नगर के मोहल्ला टांकान में अपनी बुआ के घर आए एक युवक ने पत्नी के वियोग में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से पुलिस को एक तमंचा और सुसाइड नोट बरामद हुआ है। बरामद नोट में पत्नी और ससुराल पक्ष के कुछ लोगो को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए न्याय की मांग की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
शामली जिले के थाना बाबरी अंतर्गत गांव फतेहपुर निवासी अंकित (22) पुत्र रविंद्र बृहस्पतिवार शाम यहां मोहल्ला टांकान में अपने फूफा राजबीर के घर आया हुआ था। शनिवार सुबह उसकी बुआ एवं अन्य लोग काम पर गए थे। कुछ देर बाद परिजन घर आए तो वहां लहूलुहान हालत में अंकित का शव पड़ा था। उसके सर में गोली लगी लगी थी और पास में ही एक तमंचा पड़ा था। अंकित को इस हालत में देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने सूचना पुलिस एवं अंकित के घरवालों को दी। घटना की सूचना मिलते ही वहां लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी लेकर जांच की। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक शामली के बनत स्थित एक गत्ता फैक्टरी में काम करता था। गत 23 मई को ही उसने शामली के ही एक गांव निवासी युवती से आर्य समाज में प्रेम विवाह किया था। बरामद सुसाइड नोट के अनुसार विवाह करने के बाद अब ससुराल वाले उसकी पत्नी को नहीं भेज रहे थे जिससे वह बेहद आहत था। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, उसके परिजनों और रिश्तेदारों को ठहराया है।