{"_id":"5f53d0238ebc3e35196ab746","slug":"in-protest-of-the-fight-bhakiyu-staged-a-tehsil-gate-saharanpur-news-mrt499838193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के विरोध में भाकियू का तहसील गेट पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के विरोध में भाकियू का तहसील गेट पर धरना
विज्ञापन
बेहट तहसील के गेट पर धरनारत भाकियू कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर धरना समाप्त करने की अपील करते नगर प
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। तहसील गेट पर पार्किंग में बाइक खड़ी करने को लेकर साथियों के साथ की गई मारपीट के विरोध में शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर धरना दिया। भाकियू कार्यकर्ता पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और ठेका निरस्त करने की मांग की। शाम साढ़े चार बजे एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त हुआ।
शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे भाकियू के बिहारीगढ़ नगराध्यक्ष रणधीर सैनी और राजेश कुमार किसी काम से बेहट तहसील आए, उन्हें गेट के बाहर ही पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी द्वारा रोक लिया और बाइक पार्किंग में खड़ी करने को कहा। इस बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है ठेकेदार ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही भाकियू के अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और पार्किंग ठेकेदार व उसके साथियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने एवं पार्किंग ठेका निरस्त करने की मांग को तहसील गेट पर धरना देकर बैठ गए।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। दोपहर बाद साथी के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष चौधरी चरण भी धरनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कहा यह गुंडागर्दी है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। तहसील पर गेट पर ही पार्किंग के नाम पर लूट खसोट की जा रही है। उन्होंने कहा जब तक ठेकेदार और उसके लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती और ठेका निरस्त नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। शाम साढ़े चार बजे एसडीएम दीप्ति देव के मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और किसानों के लिए पार्किंग शुल्क समाप्त करने के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ। इस धरने में जिला सचिव मोहम्मद आलिम प्रधान, हमीद खां, सुरेंद्र कम्बोज, देवेंद्र कम्बोज, अनीस गौड़, बिरम सिंह, सोनू सैनी, गजेंद्र, डॉ. राजबीर सिंह, राजेश कुमार आदि रहे।