फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   in Body Building, Yatendra Panwar, Niharika Champion

बॉडी बिल्डिंग में दिखाया जलवा, यतेंद्र पंवार, निहारिका चैंपियन

Tue, 21 Nov 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 21 Nov 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
in Body Building, Yatendra Panwar, Niharika Champion
बॉडी बिल्डिंग का प्रदर्शन करते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में उत्तरी भारत शरीर सौष्ठव क्लासिक प्रतियोगिता डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई। उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में सात राज्यों के चुनिंदा 200 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


निहारिका शर्मा, यतेंद्र पंवार और नवीन कश्यप अपने-अपने वर्ग में चैंपियन बने। प्रतियोगिता का उद्घाटन योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण ने किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सहारनपुर में अब तक हुए आयोजनों में यह अनूठा है, जिसमें महिलाएं भी हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे आयोजनों ने निश्चित ही नए खिलाड़ियों को ऊर्जा मिलेगी, जिससे वह भी देश और दुनिया में अपना नाम रोशन कर सकेंगे। महिला वर्ग के स्पोर्ट्स फिजीकल एवं मॉडल स्पर्धा में चंडीगढ़ की निहारिका शर्मा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको एसोसिएशन की ओर से 21 हजार नकद पुरस्कार दिया गया। पुरुष स्पोर्ट्स फिजीकल स्पर्धा में दिल्ली के नवीन कश्यप ने बाजी मारी। उन्हें भी 21 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया।

बॉडी बिल्डिंग क्लासिक प्रतियोगिता में 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से दस खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे। मिस वर्ल्ड रहे सहारनपुर के यतेंद्र सिंह पंवार ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।


उनको 51 हजार का नकद इनाम दिया गया। निर्णायकों में बीबी मेहर, राजशेखर राव, देवेंद्र कुमार, सरदार बलबीर सिंह और महेश चौधरी शामिल रहे। इस दौरान आयोजक सुहेल राना, उत्तर प्रदेश एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास राव, सचिव विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed