UP: कभी बसपा को बताया था लुटेरों का गिरोह, इमरान मसूद अब खुद बने 'हाथी' के महावत, मेयर-सांसद सीट पर निगाहें
कभी बसपा को लुटेरों का गिरोह बताने वाले कद्दावर नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद सपा की साईकिल की सवारी छोड़कर अब खुद बसपा के हाथी पर सवार हो गए। वहीं अब इमरान की निगाहें मेयर और सांसद के चुनाव पर है।
विस्तार
पूर्व विधायक इमरान मसूद ने नौ महीने में ही सपा को अलविदा कह दिया। हालांकि उन्हें बसपा में आने में भी नौ माह ही लग गए। वह विधानसभा चुनाव के दौरान भी बसपा में जाना चाहते थे, लेकिन स्थानीय बसपा नेताओं की नाराजगी के कारण वो तब बसपा में शामिल नहीं हो सके थे।
बसपा में शामिल हुए पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कांग्रेस में रहते हुए बसपा को पार्टी की बजाय लुटेरों का गिरोह बताया था। उनके इस बयान का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे कह रहे हैं कि बसपा को वह पार्टी नहीं मानते, बसपा पैसे लूटने वालों का गिरोह है, जिसमें पैसे लेकर टिकट दिया जाता है। हालांकि अब खुद ही बसपा का दामन थामने के बाद अपने इस बयान को लेकर इमरान काफी ट्रोल भी हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: किसान मेले में उमड़ रही भीड़, लाल भिंडी ने लुभाया तो, अचार वाली आंटी की खूब हो रही तारीफ
मेयर और सांसद सीट पर इमरान की निगाहें
अब बसपा में आकर वो दलित-मुस्लिम समीकरण को साधने का प्रयास करेंगे। उनकी निगाहें नगर निकाय के मेयर पद और 2024 के सांसद सीट पर है। मेयर के चुनाव तक कई नेताओं के अन्य दलों में शामिल होने से भी राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।
इमरान को पश्चिम यूपी का संयोजक बनाया
बसपा सुप्रीमो मायावती ने इमरान के पार्टी में आने पर अपने ट्यूटर एकाउंट पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि उप्र खासकर पश्चिमी यूपी की राजनीति में इमरान मसूद एक जाना पहचाना नाम है। वो अपने सहयोगियों के साथ सपा छोड़ कर बीएसपी में शामिल हो गए हैं, जिनका तहेदिल से स्वागत है, साथ ही मायावती ने इमरान को पश्चिमी यूपी बीएसपी का संयोजक बना कर पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाने और खासकर अकलीयत समाज को पार्टी से जोड़ने की विशेष जिम्मेदारी सौंपी है।
काजी परिवार एक हुआ
इमरान मसूद के बसपा में शामिल होने पर काजी रशीद मसूद का सियासी परिवार फिर एक हो गया है। उनके भाई नोमान मसूद पहले से ही बसपा में हैं। चचेरे भाई शाजान मसूद और दामाद शयान मसूद भी बसपा में आ गए हैं।
इमरान ने बसपा को बताया था लुटेरों का गिरोह
बसपा में शामिल हुए पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कांग्रेस में रहते हुए बसपा को पार्टी की बजाय लुटेरों का गिरोह बताया था। उनके इस बयान का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे कह रहे हैं कि बसपा को वो पार्टी नहीं मानते, वो पैसे लूटने वालों का गिरोह है, जिसमें पैसे लेकर टिकट दिया जाता है।