{"_id":"6aa05f906fe2978e290d84dd","slug":"doctor-accused-of-negligence-protest-held-at-cmo-office-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-183371-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
Wed, 09 Sep 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। हरिद्वार के गांव टिकोला कला निवासी जीत सिंह ने एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर किसान नेता (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना देकर कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को किसान नेता (अराजनीतिक) से जुड़े पदाधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर इकट्ठा हुए और धरना दिया। हरिद्वार के गांव टिकोला कला निवासी जीत सिंह ने 25 मई 2026 को एक निजी अस्पताल में बीमारी का इलाज कराया था। चिकित्सक की सलाह पर उसी दिन ऑपरेशन किया गया। जांच और उपचार समेत करीब 95 हजार रुपये खर्च हुए। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद भी बीमारी ठीक नहीं हुई।
बाद में 10 अगस्त को किसी अन्य चिकित्सक से जांच कराने पर युवक को पूर्व की बीमारी की जगह दूसरी समस्या बताई। चिकित्सक ने दोबारा ऑपरेशन की सलाह दी। इस मामले में किसान नेता (अराजनीतिक) ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर कोमल गुर्जर, अंकुर चौधरी, प्रवेज, ओम सिंह, नवाब, अंशुल चौधरी, वंश, विजेंद्र, मुर्सलीन आदि मौजूद रहे।