फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparations for the crushing season operations should be completed ahead of schedule: OP Singh

समय से पहले पूरी कर ली जाएं पेराई सत्र संचालन की तैयारियां : ओपी सिंह

Wed, 09 Sep 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the crushing season operations should be completed ahead of schedule: OP Singh
सहारनपुर। गन्ना भवन में मंडल के तीनों जनपदों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने पेराई सत्र की तैयारी समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने बताया कि चीनी मिलों के चलने से पूर्व ही अपने सभी तकनीकी कार्यों को पूर्ण कर लें, जिससे पेराई सत्र समय से प्रारंभ हो सके। शरद कालीन गन्ना बुवाई की समीक्षा करते हुए बताया कि विभाग और चीनी मिलों का एक ही लक्ष्य है। किसान नई तथा उन्नतशील प्रजातियों को लगाएं। अधिक से अधिक ट्रेंच विधि से गन्ना फसल को लगाया जाए। उन्होंने शोध परिषदों, केंद्र से आवंटित बीज के समय से उठान के निर्देश दिए। कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

नए गन्ना पेराई सत्र के लिए प्राथमिक गन्ना कैलेंडर वितरित किया गया है। इसमें आपत्ति होने पर उसे तुरंत दूर किया जाए। गन्ना समितियों के गोदामों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों और अन्य कृषि निवेशों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अपने-अपने चीनी मिलों के साथ समन्वय करते हुए शरद कालीन गन्ना बुवाई अभियान चलवाए। इस दौरान मंडल के तीनों जनपदों के विभागीय अधिकारियों तथा चीनी मिलों के महाप्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed