फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Imran Masood announced to join SP, where, Congress has given full respect, will now support Akhilesh

बड़ी खबर: इमरान मसूद ने की सपा में जाने की घोषणा, कहा-कांग्रेस ने दिया पूरा सम्मान, अब करेंगे अखिलेश का समर्थन

Mon, 10 Jan 2022 02:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Jan 2022 02:56 PM IST
सार

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव रहे सहारनपुर के इमरान मसूद ने सपा में जाने की अटकलों से सोमवार को विराम दे दिया। उन्होंने शहर के अंबाला रोड स्थित अपने आवास पर आयोजित समर्थकों की बैठक में समाजवादी पार्टी में जाने की घोषणा कर दी। इमरान मसूद ने आठ साल बाद सपा में वापसी की है।

विज्ञापन
Imran Masood announced to join SP, where, Congress has given full respect, will now support Akhilesh
इमरान मसूद ने की सपा में जाने की घोषणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब तक कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव रहे सहारनपुर के इमरान मसूद ने अंबाला रोड स्थित अपने आवास पर आयोजित समर्थकों की बैठक में समाजवादी पार्टी में जाने की घोषणा की है। कहा कि वर्तमान की परिस्थितियों में सपा ही भाजपा को हरा पाएगी। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है, लेकिन वर्तमान की परिस्थितियां ऐसी बनी है कि सपा से ही भाजपा का मुकाबला होना है।

विज्ञापन


कहा कि सपा जनहित में कार्य करती है। किसान, नौजवान, बेरोजगार, व्यापारी, उद्यमी सहित प्रत्येक वर्ग के बारे में सपा सोचती है। इसीलिए उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सपा में जाने का निर्णय लिया है। इमरान ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशानुसार ही जिले की सातों विधानसभा सीटों पर पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे, जिनको वह जिताने का काम करेंगे। पार्टी हाईकमान का फैसला ही उनके लिए सर्वोपरि होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  चुनावी मैदान सजा: टिकट के दावेदारों ने डाला दिल्ली-लखनऊ में डेरा, प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर की सपा में वापसी
इमरान मसूद ने आठ साल बाद सपा में वापसी की है। इमरान मसूद साल 2007 के चुनाव में मुजफ्फराबाद विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ विधायक बने थे। उन्होंने जगदीश राणा को हराया था। 2012 में सपा के टिकट पर नकुड़ विधानसभा से चुनाव लड़े थे, मगर बसपा के डॉक्टर धर्म सिंह सैनी से चुनाव हार गए थे।

2014 का लोकसभा चुनाव सहारनपुर सीट पर कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। भाजपा के राघव लखनपाल से हार गए थे। इसके बाद 2017 में उन्होंने नकुड विधानसभा के फिर चुनाव लड़ा मगर इस बार भी भाजपा के डॉक्टर धर्म सिंह सैनी से पराजित हुए थे। 8 साल बाद इमरान मसूद ने फिर से सपा में घर वापसी की है।
 
विधायक मसूद अख्तर भी थाम सकते हैं सपा का दामन
सहारनपुर देहात सीट से कांग्रेस के विधायक मसूद अख्तर भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी उन्होंने इसकी घोषणा नहीं की है। लेकिन उनका कहना है कि वह इमरान मसूद के साथ है। माना जा रहा है कि इमरान मसूद जल्द ही विधायक मसूद अख्तर के साथ लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed