{"_id":"615752578ebc3e6294460bf1","slug":"important-role-of-senior-citizens-motivate-youth-agarwal-saharanpur-news-mrt5587920158","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों की अहम भूमिका, करें युवाओं को प्रेरित: अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों की अहम भूमिका, करें युवाओं को प्रेरित: अग्रवाल
विज्ञापन
जनमंच में सीनियर सिटीजन के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते अतिथिगण
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी का 12 वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। विभिन्न क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की समाज में अहम भूमिका है, युवाओं को भटकाव के मार्ग से बचाने के लिए प्रेरित करें।
शुक्रवार को जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज में सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। इनके संस्कारों से ही बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं एवं आगे चलकर अपने माता-पिता की सेवा करते हैं, लेकिन कुछ बुराइयों की वजह से आज युवा पीढ़ी भटकाव की राह पर है। युवाओं को समझाने और सही राह दिखाने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नागरिकों की है।
इस दौरान संस्थापक केएल अरोड़ा ने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा के लिए बाहर भेजते समय इस बात का ध्यान रखें कि हमारे बच्चों का जुड़ाव परिवार से लगातार बना रहे। यह संगठन उन वरिष्ठ नागरिकों की सेवा के लिए है जिन्हें हमारी आवश्यकता है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, डॉ. बीएस गाबा, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, अनुपमा महाजन, प्रेम छोकर, सरोज गोयल, शाहिद अहमद, विजय कुमार, डॉ. केके खन्ना एवं कार्यक्रम संयोजक यशपाल मलिक ने भी विचार रखे।
इस दौरान महासचिव सुरेन्द्र कुमार लूथरा, रंजन गुप्ता, मनीष अरोड़ा, मदन अरोड़ा, अश्वनी, आलोक अरोड़ा, नरेश धनगर, केसी वालिया, आरके वर्मा, सुरेन्द्र पाल सिंह, हरीश आहूजा, कैप्टन टीएस चन्नी, सीपी छाबड़ा, डॉ. एसके अग्रवाल, जीएल जसूजा, जीएस बवेजा, सुरजीत गंभीर, सुभाष धमीजा, अमरजीत कौर, अलका अग्रवाल, सुषमा लूथरा, सुषमा वालिया आदि उपस्थित रहे।
इन्हें किया सम्मानित
वर्ष 2021 का वयोश्री सम्मान देवबंद के कुलदीप सेठ को मिला तथा राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मान पत्र भेंट किया गया। वयो परम सम्मान 2021 शहीद नायक निशांत शर्मा को दिया, जो उनके पिता जोगेन्द्र शर्मा ने ग्रहण किया। डॉ. बीएस गाबा, सेवानिवृत्त आईजी विजय गर्ग, चुन्नी लाल सुनेजा, डॉ. पंकज खन्ना, मदन लाल अरोड़ा, डॉ. कुणाल जैन, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, शिवांका गौड़ को उत्कृष्टता सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। वयो वरिष्ठ सम्मान संस्था के अति वरिष्ठ सदस्य श्यामदत्त शर्मा एवं सरोज गोयल को मिला।
गुनाह कौन नाटक का मंचन
समारोह के दौरान गुनाह कौन? नाटक का भी मंचन हुआ, जो संदीप शर्मा की टीम द्वारा किया गया। मानसी गुरुकुल की टीम ने हास्य नाटक प्रस्तुत किया। सोलो प्रस्तुतियों में मौसम लूथरा, अशिका गुरेजा ने प्रस्तुति दी। इन कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।

जनमंच में सीनियर सिटीजन के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते सीनियर सिटीजन- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में सीनियर सिटीजन के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित कलाकार- फोटो : SAHARANPUR