फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal recovery in the name of building survey

भवन सर्वे के नाम पर हो रही अवैध वसूली

Sun, 20 Jun 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Illegal recovery in the name of building survey
सहारनपुर। महानगर में भवन सर्वे के नाम पर जनता से अवैध वसूली हो रही है। सर्वे टीम जनता को ही नहीं बल्कि निगम को भी चूना लगा रही है। कारण है कि लोगों से हाउस टैक्स कम कराने और कामर्शियल भवन को आवासीय में दिखाने के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। काफी शिकायतों के बाद अब निगम प्रशासन ने संज्ञान लिया है। उप नगरायुक्त ने सर्वे करने वाली कंपनी को पत्र भेजकर जहां कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं वहीं कंपनी से भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन

महानगर के सभी छूटे भवनों पर टैक्स लगाया जा सके और निगम की आय बढ़ाई जा सके। इसके लिए आवासीय और कामर्शियल भवनों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे की जिम्मेदारी गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी को दी गई है। कंपनी के कर्मचारी शहर भर की कॉलोनियों और व्यवसायिक क्षेत्रों में जाकर भवनों के क्षेत्रफल आदि का मुआयना कर सर्वे कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट के बाद सभी भवनों पर नए सिरे से टैक्स लगेगा। सर्वे टीम में शामिल कर्मचारी भवन स्वामियों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इसकी शिकायत निगम अधिकारियों से की गई है। कुछ ऑडियो क्लिप भी उपलब्ध कराए हैं। नगर निगम ने मामले की जांच करने के साथ ही संबंधित कंपनी के अधिकारियों को भी घटनाक्रम से अवगत कराया है। कंपनी को संबंधित के विरुद्घ कार्रवाई करने के साथ ही एफआईआर भी कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

शहर में 1.29 लाख भवन पंजीकृत
नगर निगम के रिकॉर्ड में शहर में 1.29 लाख भवन पंजीकृत हैं, जिनमें आवासीय, व्यावसायिक और सरकारी भवन सभी शामिल हैं। जबकि धरातल पर भवनों की संख्या 1.5 लाख से अधिक हो चुकी है। सर्वे कराने का मकसद नए भवनों को कर के दायरे में लाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----- वर्जन
- सर्वे में जुटे कुछ कर्मियों की शिकायत मिली है। इस संबंध में कर्मियों से पूछताछ की गई है, वह जवाब नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में कंपनी के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।
-- दिनेश कुमार यादव, उप नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed