फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal parking being operated in the city, now the Municipal Corporation is awake

Saharanpur: शहर में संचालित हो रही अवैध पार्किंग, अब जागा नगर निगम, चलाया अभियान

Mon, 14 Nov 2022 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2022 11:43 PM IST
सार

सहारनपुर में पार्किंग की समस्या बढ़ती ही जा रही है। नगर निगम के होते हुए भी अवैध पार्किंग पनप रही हैं। हालांकि अब निगम ने अवैध पार्किंग के विरुद्ध् अभियान चलाया गया है। करीब आधा दर्जन अवैध पार्किंग स्वामियों को नगर निगम से लाइसेंस लेने को कहा गया है।

विज्ञापन
Illegal parking being operated in the city, now the Municipal Corporation is awake
अवैध पार्किंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में नगर निगम लोगों को पार्किंग की पर्याप्त सुविधा नहीं दे पा रहा है। ऐसे में अवैध पार्किंग पनप रही हैं। लोग अपनी मर्जी से सड़कों किनारे पार्किंग संचालित कर रहे हैं। सोमवार को सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में अवैध पार्किंग के विरुद्घ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान करीब आधा दर्जन अवैध पार्किंग स्वामियों को नगर निगम से लाइसेंस लेने को कहा गया है। अन्यथा की स्थिति में पार्किंग को सील करने और जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है। रायवाला में जरीफ द्वारा संचालित पार्किंग की जांच की गई तो वह अवैध पाई गई। यहां कई साल से अवैैध रूप से पार्किंग संचालित की जा रही है, लेकिन निगम के अधिकारी अनभिज्ञ बने हुए थे।
विज्ञापन


अरुण, दिनेश मित्तल, मदन मोहन व संजय द्वारा रायवाला क्षेत्र में चलाई जा रही पार्किंग अवैध पाई गई। उधर, जेल चुुंगी पर पार्किंग चला रहे विपिन की भी पार्किंग अवैध पाई गई। निगम सूत्रों का कहना है कि महानगर में 30 से अधिक जगहों पर अवैध पार्किंग चल रही हैं। कई जगहों पर वैध पार्किंग में भी निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली हो रही है, जिसकी जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सपा नेता को परिवार सहित बंधक बनाकर बदमाशों ने डकैती डाली, 8 लाख नकदी व जेवरात लेकर फरार

सहायक नगरायुक्त ने अवैध रूप से पार्किंग चला रहे लोगों को चेतावनी दी कि या तो वह नगर निगम से लाइसेंस ले लें, अन्यथा उनकी पार्किंग सील कर जुर्माना लगाया जाएगा। टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed