फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal colonies so, how will the smart city

इतनी अवैध कॉलोनियां, कैसे स्मार्ट बनेगा शहर

Sat, 21 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 21 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Illegal colonies so, how will the smart city
While speaking - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना के तहत दूसरे चरण के लिए जनसहभागिता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में एक होटल सभागार में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


हर दिन अलग-अलग वर्ग के लोगों ने हिस्सा लेकर सुझाव देने के साथ ही सवाल भी उठाए। इस दौरान एक सज्जन द्वारा शहर में हो रहे अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। 
विज्ञापन


कार्यशाला के अंतिम दिन आईएमए, होम्योपैथिक, यूनानी मेडिकल एसोसिएशन, इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, उच्च शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्यों, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों की प्रोग्रेसिव स्कूल फोरम समेत अनेक लोगों को बुलाया गया था। इस दौरान सभी से स्मार्ट सिटी के संबंध में लिखित सुझाव लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला ने मौजूद जनसमूह को स्मार्ट सिटी के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद कंसलटेंट एजेंसी के अधिकारी कुंवर सुरजीत सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से तैयारी को समझाया।

उन्होंने पहले चरण में तैयार किए गए प्रस्ताव में रही खामियों को भी पब्लिक के सामने रखा। अंत में उपस्थित लोगों ने स्मार्ट सिटी की टीम से सवाल किए।  राकेश शर्मा ने सड़कों पर हुए सरकारी अतिक्रमण जैसे थाने और चौकियां का मुद्दा उठाया। साथ ही एसडीए की शह पर शहरभर में हो रहे अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों की समस्या से भी अवगत कराया। 


पीचग्रोव स्कूल के अरुण बागला ने पांवधोई नदी के दोनों छोरों पर हुए अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। साथ ही अधिकारियों से पूछा कि वह इस अतिक्रमण को कैसे हटाएंगे। सहारनपुर पब्लिक स्कूल के दीपक ने अतिक्रमण तथा सहारनपुर पब्लिक स्कूल के ही संदीप शर्मा ने बिगड़ी यातायात व्यवस्था का सवाल उठाया। रेनबो स्कूल की नीतू ने हार्वेस्टिंग सिस्टम को बिल्डिंग वाइज की जगह कॉलोनी वाइज बनाने का सुझाव दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed