फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If you want to keep your fast and fast, take special care of your health

रखना है रोजा और उपवास तो सेहत का रखें खास ध्यान

Tue, 13 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
If you want to keep your fast and fast, take special care of your health
सहारनपुर। नवरात्र और रमजान लगभग एक साथ शुरू हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बीच रोजा और उपवास रखना सेहत के लिए कितना सही है ? इस संबंध में हमने बीते एक साल से राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर में कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉ. देवेंद्र वोहरा तथा ग्लोकल विश्वविद्यालय में कोविड अस्पताल के प्रभारी रहे डॉ. कपिल देव से बात की। चिकित्सकों ने भी माना है कि सामान्य व्यक्ति की तुलना में भूखे पेट रहने वालों को कोरोना होने का अधिक खतरा है, क्योंकि कई घंटों तक खाली पेट रहने से इम्युनिटी कमजोर होती है। ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि रोजा और उपवास तो जरूर रखें, मगर साथ ही कोरोना से बचाव के लिए विशेष सावधानी भी बरतें।
विज्ञापन

रोजेदारों के लिए सावधानी
चिकित्सकों का कहना है कि चूंकि रोजेदार बीच में कुछ खा और पी नहीं सकते हैं। ऐसे में वह बेवजह घर से बाहर जाने से बचें। कोशिश करें कि घर में भी परिजनों के साथ रहते समय मास्क का प्रयोग करें। गंदे हाथों से नाक और मुंह को छूने से बचें। हाथों को बार-बार अच्छे से साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें। शरीर के साथ ही घर और पड़ोस में सफाई का विशेष ध्यान रखें। जिस समय रोजा खोलें तो ऐसी चीजें भी खाएं, जिनसे इम्युनिटी मजबूत हो। खास बात यह है कि भीड़ में जाने से बचने के लिए संभव हो तो घर ही में नमाज अदा करें, क्योंकि मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रहती है।
विज्ञापन

उपवास वालों के लिए सावधानी
उपवास रखने वाले लोग बीच में फल या अन्य चीजों का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि पेट पूरी तरह खाली ना रहे। बेवजह घरों से निकलने की जरूरत नहीं है। बाहर निकलने के साथ ही घर में रहते हुए भी मास्क का प्रयोग करें। यदि घर में किसी को बुखार, खांसी और जुकाम है तो उससे थोड़ा दूरी बनाकर रखें। हाथों और शरीर को साफ रखें। मंदिर में जाने की बजाय कोशिश करें कि घर पर ही पूजा करें। जिससे भीड़ में जाने से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed