फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If you want good marks in Physics then remember the formulas.

Saharanpur News: भौतिक विज्ञान में चाहिए अच्छे नंबर तो याद करें फार्मूले

Tue, 13 Feb 2024 11:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 13 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
If you want good marks in Physics then remember the formulas.
सहारनपुर। भौतिक विज्ञान विषय का नाम जितना कठिन लगता है यह विषय उतना ही आसान भी है। विषय विशेषज्ञ की मानें तो सारा खेल फार्मूलों का है। यदि फार्मूलों को अच्छे से याद कर लिया जाए तो इस विषय में अच्छे अंक लाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

एसबीबीए इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान विषय के प्रवक्ता विपिन चौधरी का कहना है कि परीक्षा की तैयारी महत्वपूर्ण प्रश्नों की बजाय पूरी किताब को पढ़कर करनी चाहिए। प्रयोग भी विषय को समझने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी सलाह है कि बीते दो से तीन साल के प्रश्न पत्रों का अध्ययन प्रश्न पत्र के पैटर्न कसे समझने में मदद करता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। पेश हैं उनके द्वारा दिए गए प्रमुख टिप्स।
विज्ञापन

-- भौतिक विज्ञान की परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
- सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करें भटकें नहीं।
- फॉर्मूले अच्छी तरह से याद करें तथा डेरिवेशंस का अच्छी तरह से अभ्यास करें।
- प्रश्न को कम से कम दो से तीन बार अच्छे से पढ़ें और पूरी तरह समझने के बाद ही उत्तर लिखें।
- लेखन साफ और स्पष्ट होना चाहिए, जिससे कॉपी को जांचने में परेशानी न हो।
- पहले उन प्रश्नों को हल करें, जिनका उत्तर बेहतर आता हो।
- आंकिक प्रश्न को ध्यान से पढ़ें तथा प्रश्न के अनुसार सही यूनिट का इस्तेमाल करें।

- बीते वर्ष के सैंपल पेपर का अभ्यास जरूर करें, जिससे समयानुसार पेपर हल करने का अभ्यास होगा।
- जहां डायग्राम की आवश्यकता हो वहां डायग्राम जरूर बनाएं।

 मनजीत, जीवन नगर

मनजीत, जीवन नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed