फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'If girls have a dream, don't lock it in the bundle'

लड़कियों के पास ड्रीम हैं तो उन्हें पोटली में न करें बंद: एक्ट्रेस दीपाली सैनी

Tue, 29 Oct 2019 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 29 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
'If girls have a dream, don't lock it in the bundle'
दीपाली सैनी - फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर छोटे पर्दे पर लक्ष्मी माता, अनला जैसे किरदारों के रूप में पहचान बना चुकी दीपाली सैनी ने कहा कि लड़कियों के पास ड्रीम है, टेलेंट है तो उसे पोटली में बंद न करें, उसे समाज के सामने रखने का प्रयत्न करें, लेकिन अपने सपने पूरा करने के लिए कभी गलत रास्ता न अख्तियार करें। क्योंकि कामयाबी हमेशा संघर्ष के बाद ही मिलती है। उन्होंने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश सभी माता- पिता को देते हुए अपनी बेटियों को पढ़ा लिखाकर उच्च पदों पर पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन


दीपावली पर्व पर माया नगरी (मुंबई) से अपने पैतृक घर सहारनपुर जिले के कस्बा-नानौता पहुंचने पर दीपाली सैनी ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान दीपाली सैनी ने बताया कि उनके कैरियर की शुरूआत वर्ष 2007 में देहाती मॉलीवुड फिल्म औकात से हुई थी। इसके बाद दूसरी फिल्म असर थी। इसके चलते उन्हें नई पहचान मिली और उन्हें यूपी की बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिल चुका है। उन्होंने कहा कि छोटे पर्दे पर बिग चैनल पर प्रसारित हुए टीवी सीरियल नारायण-नारायण में लक्ष्मी माता के किरदार ने नई पहचान दिलाई है।
विज्ञापन

छोटे पर्दे पर लक्ष्मी के नाम से विख्यात हो चुकी अभिनेत्री दीपाली सैनी ने कहा कि टीवी चैनल्स पर इस समय धार्मिक सीरियल्स की बाढ़ सी आ गई है। उन्होंने कहा कि हनुमान सीरियल में वह विभीषण की पुत्री अनला का रोल निभा रही हैं। करीब 30-35 अलग-अलग सीरियलों में वह काम कर चुकी हैं। हम तुमको न भूल पाएंगे, मसक्कली, डोली अरमानों की, नारायण-नारायण, कौशिक कुमार बाजे वाला, आपके आ जाने से, सजन रहे झूठ मत बोलो आदि सीरियल में काम कर चुकी हैं।

फिलहाल वह उत्तम कुमार की फिल्म छकड़ा (खटारा) फिल्म में काम कर रहीं हैं। जिसमें वह मुख्य हीरोइन के रोल में हैं। इसी का नतीजा है कि वह पहले से अधिक परिश्रम करने लगीं हैं। तो वहीं साउथ की एक फिल्म अभी साइन की है। दीपाली ने कहा कि अभी फिलहाल उनका शादी का कोई इरादा नहीं है। पूरा ध्यान अभी अपने कैरियर पर है।

किस किस चैनल के सीरियल में मिला काम
उन्होंने बताया कि हसीना नंबर वन में राकेश बेदी, शक्ति कपूर के साथ काम करने का भी अनुभव है। बिग-बास सीजन 5 में एंड्रयु साइंमडस के साथ गेस्ट एपीयरेंस दिया। लाइफ ओके चैनल पर चल रहे सावधान इंडिया में वह अभी तक 15 एपीसोड में मुख्य भूमिका में भाग ले चुकी हैं।

दूरदर्शन के सीरियल तुमको न भूल पाएंगे, फिलहाल यूट्यूब पर चल रही पंजाबी एलबम सांग, जब मुस्कराया था चांद तो तेरी याद आई में वह खास चर्चा में हैं। शादी के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी जीवन में संघर्ष बाकी है। जिसमें उसे सफलता प्राप्त करनी है। उन्होंने अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। जो गरीबी की हालत में भी उसे करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

दीपाली सैनी की पारिवारिक पृष्ठ भूमि
दीपाली के परिवार में मां-बाप के साथ एक छोटा भाई जो शादीशुदा है, जबकि बड़ी बहन की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व बड़ौत जिला बागपत में हो चुकी है। दीपाली बताती हैं कि शुरूआती पारिवारिक जीवन बड़ी कठिनाइयों में व्यतीत किया। पिता एक बहुत साधारण व्यक्ति थे तो माता एक गृहिणी, लेकिन कडे़ संघर्ष के बाद मिली कामयाबी से अब परिवार सुखी जीवन व्यतीत कर रहा है। दीपाली सैनी की प्रारंभिक शिक्षा नगर के गुरु नानक कन्या इंटर कालेज में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed