{"_id":"6975158670841a71080350e4","slug":"identify-sensitive-and-highly-sensitive-locations-and-ensure-tight-security-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-167953-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा करें चाक चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा करें चाक चौबंद
Sun, 25 Jan 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। गणतंत्र दिवस, रविदास जयंती, शब-ए-बरात पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। शनिवार को डीआईजी अभिषेक सिंह ने मंडल के पुलिस अधिकारियों-थाना प्रभारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
डीआईजी अभिषेक सिंह ने गोष्ठी में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, उनकी प्रगति का मूल्यांकन और आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की तैयारियों को लेकर चर्चा की। डीआईजी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित विवेचनाओं का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के अंदर गुणवत्ता के साथ किया जाए, ताकि पीड़ित पक्ष को समय पर न्याय मिल सके और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित हो।
उन्होंने आगामी गणतंत्र दिवस के साथ ही एक फरवरी को रविदास जयंती, चार फरवरी को शब-ए-बरात के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। डीआईजी ने अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों की पहचान कर प्रभावी पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने, नियमित पैदल गश्त बढ़ाने, सतर्क निगरानी रखने तथा खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान को और मजबूत करने को कहा। गोष्ठी के दौरान डीआईजी ने स्पष्ट किया कि किसी भी नई परंपरा या प्रथा को शुरू न होने दिया जाए। इसके साथ ही सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखते हुए खंडन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।