फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Husband committed suicide after in laws refused to send his wife in sraharanpur

यूपी : मायके में रह रही नाराज पत्नी को ससुराल वापस भेजने से किया इनकार, पति ने उठाया खौफनाक कदम

Wed, 19 May 2021 08:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 May 2021 08:11 PM IST
सार

देवबंद के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी को लेने मुजफरनगर पहुंचा था जहां मायके वालों ने उसे पति के साथ भेजने से इनकार कर दिया और उसके साथ मारपीट कर दी। वापस लौटकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Husband committed suicide after in laws refused to send his wife in sraharanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में उत्तराखंड बार्डर से सटे जहीरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है की उक्त व्यक्ति तीन माह से ससुराल में रह रही पत्नी को लेने गया था, लेकिन ससुरालियों ने उसे भेजने से इंकार कर दिया। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


जहीरपुर गांव निवासी व्यक्ति की शादी करीब एक वर्ष पूर्व जनपद मुजफ्फरनगर में हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन रहने लगी। बताया जाता है की इसी के चलते लगभग तीन माह पूर्व उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। कई दिन पूर्व वह उसे लेने ससुराल गया था।
विज्ञापन


चर्चा है की ससुरालियों ने पत्नी को भेजने से इंकार कर दिया और अभद्रता करते हुए उसके साथ मारपीट भी की। इसी से आहत व्यक्ति ने मंगलवार की रात्रि घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उसे मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।


इंस्पेक्टर का कहना है की मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस को गांव में भेजा गया था, जहां पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मृतक के परिजनों ने लिखित में दिया है की वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed