{"_id":"69220b93f7053269160dcd12","slug":"hundreds-of-mobile-phones-suddenly-stopped-people-created-ruckus-outside-the-shop-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-163480-2025-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: अचानक बंद हुए सैकड़ों मोबाइल, एक ही दुकान से खरीदे थे, ग्राहकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: अचानक बंद हुए सैकड़ों मोबाइल, एक ही दुकान से खरीदे थे, ग्राहकों ने किया हंगामा
Sun, 23 Nov 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:44 AM IST
सार
मोबाइल की दुकान पर हंगामा करते हुए लोगों ने बताया कि उनकी डिस्प्ले ब्लैंक हो गई है और केवल 'हेलो' लिखा आ रहा है। दुकानदार मौके पर नहीं मिला। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग और मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीराम चौक स्थित एक दुकान से खरीदे गए सैकड़ों मोबाइल अचानक खराब हो गए। उनकी डिस्प्ले बंद हो गई और ऑन करने पर सिर्फ 'हेलो' लिखा आ रहा है। गुस्साए ग्राहकों ने दुकान पर आकर हंगामा कर दिया। दुकानदार अपनी दुकान बंद कर कहीं चला गया है। पीड़ितों ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
डिस्प्ले पर लिखा आ रहा 'हेलो'।
- फोटो : अमर उजाला
श्रीराम चौक स्थित एक दुकान पर हंगामा कर रहे युवाओं ने बताया कि उन्होंने यहां से मोबाइल खरीदे थे। फोन कुछ समय तक को ठीक चले, लेकिन अचानक शुक्रवार रात और शनिवार सुबह सैकड़ों फोन बंद हो गए। शुरुआत में उन्होंने इसे तकनीकी गड़बड़ी समझा। फोन रि-स्टार्ट करने के बाद भी नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया। दुकान पर पहुंचे नितिन, सचिन, शोएब ने बताया कि फोन की स्क्रीन पर केवल हेलो का संदेश दिखाई दे रहा है। इसके आगे न तो मोबाइल चला और न ही फोन अनलॉक हुआ।
उधर, पड़ोसी दुकानदारों ने बताया कि जिस दुकान से यह मोबाइल खरीदे गए थे, दुकान मालिक के परिवार में कोई बीमार है। इस वजह से दुकानदार उसे लेकर गाजियाबाद गया है। दुकानदार के आने के बाद ही पता चलेगा।