Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hundreds of ages are touching, but not tired steps

उम्र का सैकड़ा छू रहे, पर नहीं थकते कदम

Wed, 25 Sep 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of ages are touching, but not tired steps
कौशल प्रसाद जैन 94 साल के - फोटो : SAHARANPUR
उम्र का सैकड़ा छू रहे, पर नहीं थकते कदम
विज्ञापन

सहारनपुर। उम्र चाहे जो हो, हर शख्स स्वस्थ रहना चाहता है, लेकिन बिगड़ती दिनचर्या पर गौर नहीं करता है। यदि खानपान में सावधानी बरती जाए, नियमित शारीरिक श्रम किया जाए, तो शरीर स्वस्थ रहता है। बीमारियों से घिरे लोगों के लिए जिले के ऐसे बुजुर्ग प्रेरणास्रोत हैं, जो 90 साल की उम्र पार होने के बाद भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। घूमते-फिरते हैं, बगैर चश्मे अखबार पढ़ते हैं और बीमारी से भी दूर रहते हैं। ऐसे बुजुर्ग शहर से देहात तक काफी हैं। जिनसे युवाओं को सीख लेने की जरूरत है। क्योंकि भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है।
रामपुर मनिहारान निवासी कौशल प्रसाद जैन की उम्र 94 वर्ष हो चुकी है। वह प्रतिदिन दो किलोमीटर तक सुबह टहलने जाते हैं। इस उम्र में भी बगैर चश्मे के अखबार पढ़ लेते हैं। सुबह चार बजे उठकर पांच बजे जैन मंदिर पहुंचते हैं। दो घंटा पूजा पाठ और शास्त्र पठन करते हैं। शुद्ध खाना, प्रतिदिन बादाम मिश्रित दूध का सेवन करते हैं। 30 साल से जिमिकंद का त्याग कर रखा है। इस उम्र में भी निर्जल व्रत रख लेते हैं। कोई बीमारी भी नहीं है। दिन में सुबह 11 बजे मात्र तीन रोटी का सेवन करते हैं।
विज्ञापन

बिहारीगढ़ निवासी दामोदराबाद निवासी 90 वर्षीय बलवंत सिंह कांबोज इस उम्र में भी हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू का अखबार आराम से पढ़ते हैं और चश्मा भी नहीं लगाते हैं। अपनी दिनचर्या के बारे में बताते हैं कि सुबह चार बजे जाग जाता हूं और खेतों में टहलने जाता है। उसके बाद योग करना, दो घंटे पूजा पाठ करता हूं। खाना कम खाता हूं। इस उम्र में भी साइकिल से यात्रा करते हैं। प्रतिदिन ठंडे पानी से ही नहाते हैं। शरीर निरोगी है, कोई दिक्कत नहीं है। 20 साल तक रामलीला में रावण का किरदार भी निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवबंद क्षेत्र के इस्माईलपुर गुर्जर गांव निवासी 92 वर्षीय चौधरी छतर सिंह सुबह चार बजे उठते हैं। दो किलोमीटर टहलने जाते हैं। खुद ही भैंस का दूध निकालते हैं। उनका कहना है कि योग ही उनके स्वस्थ रहने का राज है। सुबह पौन घंटा योग करते हैं। दिन में हल्का भोजन लेते हैं और शाम को खाने में फल भी लेते हैं। अखबार पढ़ना भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।

चौधरी छतर सिंह 90 वर्ष के

चौधरी छतर सिंह 90 वर्ष के- फोटो : SAHARANPUR

बलवंत सिंह 90 वर्ष के

बलवंत सिंह 90 वर्ष के- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed