{"_id":"64ef958eee71b0af410c8cd4","slug":"housewives-are-excited-by-the-reduction-in-the-prices-of-gas-cylinders-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-8565-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गैस सिलिंडर के दामों में कटौती से उत्साहित हैं गृहिणियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गैस सिलिंडर के दामों में कटौती से उत्साहित हैं गृहिणियां
विज्ञापन
सहारनपुर। सरकार द्वारा रक्षाबंधन के मौके पर सामान्य उपभोक्ता के लिए 200 रुपये तथा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 400 रुपये प्रति सिलिंडर दाम में कटौती की घोषणा से गृहिणियां खासी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इससे रसोई का बजट नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। इसके लिए उन्होंने सरकार का आभार भी जताया है।
गंगोह के गांव मुबारिकपुर निवासी सरिता सैनी ने कहा कि 200 रुपये कम होने से मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई के बजट में काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए 200 रुपये भी काफी महत्व रखते हैं। उन्होंने रक्षाबंधन पर्व पर उक्त सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।
नानौता निवासी शिक्षिका अलका गुगनानी ने कहा कि यह सरकार का गृहिणियों के लिए बहुत अच्छा उपहार है। गैस सिलिंडर के दामों में कमी से रसोई खर्चों में कमी होगी। इससे बढ़ती हुई घरेलू महंगाई पर कुछ प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
बेहट के मोहल्ला हितेश विहार की गृहिणी गरिमा सैनी का कहना है कि रसोई गैस सिलिंडर के दाम कम होने से रसोई के बजट में किसी हद तक राहत मिलेगी। पहले टमाटर के दाम आसमान को छू रहे थे। ऐसे में रसोई चलाना काफी मुश्किल हो गया था। सरकार ने रसोई गैस पर 200 कम कर गृहिणियों को राहत देने का काम किया है।
शिक्षक नगर देवबंद निवासी नेहा सिंघल ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय बहुत ही सराहनीय है। महंगाई के इस दौर में त्योहारों पर इस छूट से आम आदमी को बहुत राहत मिलेगी तथा महिलाएं अपनी रसोई के बजट के नियंत्रित कर सकेगी। मोदी सरकार ने गैस कीमतों में कटौती करके बहन बेटियों को राखी का सबसे बड़ा उपहार दिया है। इसके लिए उनका आभार व्यक्त करती है।
गांव समशपुर नौगांवा निवासी मानसी का कहना हैं कि माह में दो सिलिंडर लग जाते हैं। ऐसे में 200 रुपये की छूट से प्रति माह 400 रुपये की कमी रसोई के बजट में होगी। सरकार का यह निर्णय स्वागतयोग्य है।
नागल के गांव उमाही निवासी गरजाला का करना है कि उनके उज्ज्वला गैस सिलिंडर है, जिस पर 400 रुपये कम हुए हैं। महंगाई के दौर में अन्य खर्च बहुत हैं। वे तो लकड़ी जला रही थी अब फिर से सिलिंंडर पर खाना बनाना शुरू करेगी।