{"_id":"69975514ff6a1be66305c8e4","slug":"house-catches-fire-daughter-claims-father-attempted-suicide-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-169801-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मकान में लगी आग, बेटी बोली पिता ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मकान में लगी आग, बेटी बोली पिता ने किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
- बेटी ने अपने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
- बोली, इससे परेशान हो चुका है पिता, इसलिए उठाया ऐसा कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेहटा। कस्बे के मोहल्ला गाडान स्थित इस्लाम के मकान में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई। इस्लाम की बेटी मुस्कान ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते हैं। इससे परेशान होकर पिता ने आत्मदाह का प्रयास किया है। हालांकि पिता को बचा लिया गया।
इस्लाम की बेटी मुस्कान ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए काफी परेशान करते हैं। पिता इस्लाम द्वारा कई बार ससुराल वालों को नकदी व सामान दे भी दिया गया, लेकिन ससुराल वाले फिर भी पिता पर एक लाख रुपए देने का दबाव बना रहे हैं। मुस्कान ने बताया कि उसके ससुराल वाले द्वारा की जा रही दहेज की मांग से तंग आकर बृहस्पतिवार को उसके पिता इस्लाम ने घर में आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया और समय रहते इस्लाम को बचा लिया गया। मुस्कान ने बताया कि आग से घर में रखा करीब दो लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। मुस्कान ने अपने पति, सास, ससुर व जेठ को नामजद करते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।