{"_id":"681ca203896761da060ca7df","slug":"house-arrest-show-case-filed-against-ullu-app-ceo-vibhu-and-actor-ejaz-khan-for-making-girls-do-obscene-acts-2025-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाउस अरेस्ट शो: उल्लू एप के सीईओ विभु अग्रवाल और अभिनेता एजाज खान पर मुकदमा, युवतियों से करा रहे अश्लील कृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस अरेस्ट शो: उल्लू एप के सीईओ विभु अग्रवाल और अभिनेता एजाज खान पर मुकदमा, युवतियों से करा रहे अश्लील कृत्य
Thu, 08 May 2025 05:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 08 May 2025 05:54 PM IST
सार
बागपत से भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस शो के बेहद आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एक्टर एजाज खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@imajazkhan
विस्तार
हाउस अरेस्ट शो मामले में उल्लू एप के सीईओ विभु अग्रवाल और अभिनेता एजाज खान के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बागपत से भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी ने इन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए दोनों आरोपियों को नोटिस जारी करने की बात कही है।
विज्ञापन
Trending Videos
नितिन चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हाउस अरेस्ट शो की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में होस्ट एजाज खान महिला प्रतिभागियों को कैमरे के सामने अश्लील कृत्य करने को मजबूर करते नजर आ रहे हैं, जो समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने होस्ट एजाज खान पर अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें...
Saharanpur: जहरीला पदार्थ खाकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा युवक, हालत गंभीर
यह भी पढ़ें...
Saharanpur: जहरीला पदार्थ खाकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा युवक, हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में तहरीर मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने एप के सीईओ विभु अग्रवाल, अभिनेता एजाज खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इन पर अश्लील सामग्री को इलेक्ट्रॉनिक रूप से दिखाना और अश्लील सामग्री का सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शन करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।