फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hospital opened after two days, queue of patients in OPD

Saharanpur News: दो दिन बाद खुला अस्पताल, ओपीडी में मरीजों की लगी कतार

Wed, 27 Mar 2024 03:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 27 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Hospital opened after two days, queue of patients in OPD
सहारनपुर। होली पर लोगों को लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ा। पानी में अधिक भीगने, ठंडा-गर्म खाने और रंग के ज्यादा इस्तेमाल से लोगों में एलर्जी व वायरल बुखार की दिक्कत बढ़ गई है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 150 से अधिक मरीज सर्दी-बुखार, खांसी, पेट दर्द, त्वचा, आंखों की शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार को दो दिन बाद एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी खुली। ओपीडी खुलने से पहले ही मरीज अस्पताल में पहुंच गए थे। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की लंबी कतार लगी रही। नए-पुराने 1139 मरीज ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचे। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि होली के बाद बुखार और पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक है। पेट दर्द की समस्या होने के कारण संतुलित भोजन न करना है। होली पर लापरवाही की वजह से लोगों को बुखार ने चपेट में लिया है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु शर्मा ने बताया कि मंगलवार को ओपीडी में 100 से अधिक मरीज दिखाने के लिए आए। इनमें होली पर रंगों का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले भी शामिल रहे।
विज्ञापन

-- यह बरतें सावधानी
- अभी ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचें
- सुबह-सुबह घर से बाहर घूमने से बचें
- बीमार महसूस होने पर स्वयं दवा न लें।
- सोते समय मच्छरदानी जरूर लगाएं।
- बच्चों को आईस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक ज्यादा न लेने दें
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed