फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   HND will help the police in capturing drug traffickers

नशा तस्करों को पकड़ने में पुलिस की मदद करेगी एचएनडी

Wed, 31 Mar 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
HND will help the police in capturing drug traffickers
सहारनपुर। मादक पदार्थों के तस्करों के पास से नशे का सामान तलाशने में पुलिस का समय अब बर्बाद नहीं होगा। पुलिस को जल्द ही हैंड हेल्ड नारकोटिक्स डिटेक्टर (एचएनडी) मशीन मिलेगी, जो चंद मिनटों में नशे की पुड़िया को तलाश लेगी। कपड़ों, वाहनों और बैग में भी नशे का सामान रखा होगा तो एचएनडी इसे तुरंत डिटेक्ट करेगी।
विज्ञापन

बड़े जनपदों की तरह अब सहारनपुर में इस मशीन के जरिए तस्करों पर शिकंजा कसा जाएगा। बरेली से जनपद सहारनपुर के रास्ते ही उत्तराखंड, पड़ोसी जिलों, हरियाणा और पंजाब में भी मादक पदार्थों की सप्लाई होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस की कार्रवाई में यह खुलासा हुआ है। मुखबिर की सूचनाओं के आधार पर बड़े तस्करों को पुलिस दबोच लेती है, लेकिन कई बार चेकिंग के दौरान छोटे तस्कर पुलिस की पकड़ से बचकर निकल जाते हैं। इन्हीं तस्करों पर शिकंजा सकने के लिए हैंड हेल्ड नारकोटिक्स डिटेक्टर (एचएनडी) मशीन पुलिस महकमा खरीदने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे काम करेगी एचएनडी
किसी व्यक्ति के पास चरस, सुल्फा, गांजा, डोडा या नशे की गोलियां बेहद कम मात्रा में भी हैं, जिसे वह व्यक्ति अपनी जेब, जुराब या फिर कपड़ों के अंदर छिपा रखा है तो चेकिंग के दौरान एचएनडी तुरंत उसे डिटेक्ट कर इंडीकेशन देगी, जिसके जरिए पुलिस नशे के सामान को बरामद कर लेगी। इसके अलावा वाहन, कपड़ों के बैग या किसी मकान में भी नशे का जखीरा कहीं छिपा रखा है, तो भी एचएनडी उसे बरामद करने में पुलिस की मदद करेगी। मेटल डिटेक्टर की तरह ही एचएनडी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पकड़े जा चुके हैं 220 तस्कर
सहारनपुर। जिले में पुलिस एक जनवरी से लेकर 30 मार्च तक 220 से अधिक तस्करों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। ऐसे में एचएनडी का सहारा मिलने पर पुलिस कार्रवाई में और बढ़ोतरी होगी।

----------------
वर्जन -
मादक पदार्थ तस्करों का नेटवर्क तोड़ने की कवायद पुलिस ने तेज कर दी है। एचएनडी के जरिए तस्करों को पकड़ने में ज्यादा आसानी हो जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता है कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाया जाए और तस्करों पर शिकंजा कसा जाए। -- राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed