{"_id":"5e5e99c18ebc3ef3f9311d79","slug":"hindu-jagran-manch-organized-a-silent-procession-in-the-matter-of-student-abduction-saharanpur-news-mrt472001365","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के अगवा मामले में हिंदू जागरण मंच ने निकाला मौन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के अगवा मामले में हिंदू जागरण मंच ने निकाला मौन जुलूस
विज्ञापन

नागल। गत दिवस कार सवार युवकों द्वारा छात्रा के अपहरण के मामले को लेकर मंगलवार को हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने कस्बे में मौन जुलूस निकाला। फिर थाने पहुंच कर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना कर थानाध्यक्ष को सुझाव पत्र सौंपा।
सुबह करीब 10 बजे मंच के जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय के नेतृत्व में रेलवे रोड पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए, जहां उन्होंने गत दिवस दिनदहाड़े कार सवार तीन युवकों द्वारा छात्रा के अपहरण करने के मामले को लेकर कड़ी निंदा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रेलवे रोड पर सात विद्यालय हैं, जिनमें हजारों लड़कियां पढ़ती हैं। छुट्टी के समय रेलवे रोड पर दर्जनों असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। मौका मिलते ही छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं। इसलिए इस मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और एंटी रोमियो स्क्वायड को सक्रिय किया जाए। कार्यकर्ता रेलवे रोड, बस स्टैंड, मेन बाजार होते हुए मौन जुलूस के रुप में थाने पहुंचे, जहां उन्होंने थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की कार्यशैली की प्रशंसा कर उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सुझाव पत्र भी सौंपा।
इस अवसर पर राधेश्याम अरोड़ा, रविंद्र राणा, विनोद शर्मा, राकेश कपिल, गुल्लू राणा, महेश वालिया, सुखबीर वालिया, जितेंद्र, मोनू शर्मा, लक्की राणा, भानु राणा, मुकुल, निशांत शर्मा, नितिन राणा, रवीश प्रजापति, पंकज त्यागी, मोहित, हिमांशु, निशा उपाध्याय, आशु, आकाश, डॉ कुलवंत, धनपाल, दीपक, अमित आदि मौजूद रहे।