{"_id":"596d01444f1c1bf8508b45dc","slug":"hindan-pandhodi-and-dhamola-will-be-cleaned-from-300-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 करोड़ से साफ होंगी हिंडन, पांवधोई और ढमोला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 करोड़ से साफ होंगी हिंडन, पांवधोई और ढमोला
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री के साथ सांसद ओर अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ बनाने के अभियान में ढमोला, पांवधाई और हिंडन नदियों को स्वच्छ बनाने हेतु भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने केंद्रीय जल संसाधन विकास मंत्री संजीव बालियान से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।
सांसद ने बताया कि मुलाकात के दौरान मंत्री संजीव बालियान और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने इन तीनों नदियों को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। 250 से 300 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की कार्ययोजना के विषय में अधिकारियों ने सांसद को अवगत कराया।
इस योजना के अंतर्गत यमुना एक्शन प्लांट की क्षमता वृद्धि कर उसका पुनर्निर्माण कराया जाएगा। संजीव बालियान ने आश्वासन दिया कि प्रदूषण मुक्ति के कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित विषय पर कार्य तेज किए जाएं।
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने सांसद को बताया कि वर्तमान में सहारनपुर में 32 एमएलडी की क्षमता वाला यमुना एक्शन प्लांट स्थापित है, जो कि ढमोला और पांवधाई नदी को साफ करने में नाकाफी है।
अब यहां 128 एमएलडी की क्षमता वाला एक्शन प्लांट स्थापित होगा। नगर के सारे सीवरेज सिस्टम को इस प्लांट से जोड़कर इन नदियों में गिरने वाले सिवरेज को रोका जाएगा। इस तरह से हिंडन को भी प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु कार्ययोजना स्वीकृत हो चुकी है। शीघ्र ही इसका कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।