फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Highway widening work caught pace in the district

हाइवे चौड़ीकरण निर्माण ने जिले में पकड़ी रफ्तार

Sat, 27 Feb 2021 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Highway widening work caught pace in the district
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर रामपुर मनिहारन की सड़क तैयार - फोटो : SAHARANPUR
हाईवे चौड़ीकरण के काम ने जिले में पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन का निर्माण कार्य अब रफ्तार पकड़ रहा है। सर्दी में कोहरा अधिक होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा था लेकिन अब मौसम साफ होने से निर्माण कार्य में तेजी आई है। नानौता से रामपुर मनिहारान तक दोनों तरफ निर्माण कार्य पूरा हो गया है। केवल डिवाइडर लगाना बाकी है। जबकि जिले की सीमा में पड़ने वाले दो रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए टेस्टिंग का कार्य चल रहा है।
इस हाईवे के निर्माण से सहारनपुर से दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा। अभी तक दो लेन का मार्ग था, जिसकी हालत भी खराब थी। सहारनपुर के अलावा देहरादून, हरिद्वार की तरफ से दिल्ली जाने वालों को वाया मुजफ्फरनगर से मेरठ होकर जाना पड़ता था। जिसमें समय ज्यादा लगता है और आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। इस लिहाज से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे चौड़ीकरण निर्माण बेहद अहम है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य करा रही कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर दिनेश सिंघल ने बताया कि नानौता से रामपुर मनिहारान के बीच सड़क बन गई है। रामपुर मनिहारान से 500 मीटर का हिस्सा बाकी है। इसके अलावा रामपुर मनिहारान से सहारनपुर की तरफ खटकाहेड़ी तक करीब डेढ़ किलोमीटर का हिस्सा बनकर तैयार हो गया है। जंधेड़ी फाटक और रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए टेस्टिंग चल रही है। पुलों का निर्माण पूरा होने में करीब साल का समय लग सकता है। ओवरब्रिज के एप्रोच रोड बनाने के लिए फिलहाल पैनल तैयार किए जा रहे हैं, जिनको नानौता प्लांट में बनाया जा रहा है और करीब एक हजार पैनल बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निर्माण पूर्ण होने की अवधि बढ़ाने पर अभी संशय
दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन हाईवे का निर्माण 28 सितंबर 2021 तक पूर्ण होना था। काफी दिन तक निर्माण की गति धीमी रही, जिस कारण निर्माण कंपनी की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र भेजकर निर्माण अवधि 186 दिन बढ़ाकर 04 अप्रैल 2022 कराने की मांग की थी। निर्माण कंपनी को उम्मीद है कि समय बढ़ जाएगा, लेकिन अभी तक राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ से इस पर मुहर नहीं लगाई गई है।
- परियोजना की स्थिति
- 155.125 किमी का बनना है दिल्ली - सहारनपुर फोरलेन हाइवे
- 62.779 किलोमीटर शामली बाईपास से सहारनपुर तक लंबाई
- 09 मीटर चौड़ाई की सड़क एक साइड़ में बनाई जानी है
- 1500 करोड़ रुपये करीब है पूरी परियोजना की लागत
- 03 स्थानों पर बनाए जाने हैं रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed