फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   High-tension line passing near the school; children at risk.

Saharanpur News: विद्यालय के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, खतरे में बच्चे

Wed, 26 Aug 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 26 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
High-tension line passing near the school; children at risk.
देवबंद। बिजली की हाईटेंशन लाइन उच्च प्राथमिक विद्यालय सांपला खत्री के लिए बड़े हादसे का कारण बनी हुई है, क्योंकि यह हाईटेंशन लाइन विद्यालय के दक्षिणी छोर की दीवार के बगल से होकर गुजर रही है। आंधी बारिश में तारों के टूटने और करंट फैलने खतरा भी बना रहता है। हालांकि विद्यालय की ओर से लाइन हटवाने के लिए पत्राचार भी किया गया है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय से करीब आठ किमी दूर बरला रोड पर सांपला खत्री में गांव के बाहर उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित है। विद्यालय में 57 बच्चे पंजीकृत हैं। स्कूल में आईसीटी लैब नहीं है। इसी विद्यालय के परिसर में दो कमरों का आंगनबाड़ी केंद्र भी है। यहां की सबसे बड़ी समस्या बिजली की हाईटेंशन लाइन की है। विद्यालय के दक्षिणी छोर से होकर गुजर रही इस एचटी लाइन को हटवाने के लिए विद्यालय की ओर से काफी समय से पत्राचार भी किया हुआ है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे बच्चों के साथ ही अध्यापकों को भी परेशानी हो रही है। अभिभावकों की भी मांग है कि जल्द से जल्द हाईटेंशन लाइन को विद्यालय के पास से हटवाया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन


- स्कूल में ये हैं सुविधाएं
विद्यालय में बिजली कनेक्शन है। स्कूल में तीन कमरे और सभी कमरों में दो-दो पंखे लगे हैं। दो शौचालय बालकों एवं दो बालिकाओं के लिए बने हैं। दिव्यांग बच्चों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था है, जिनकी स्थिति बेहतर मिली। हाथ धोने के लिए एक मल्टी हैंडवॉश भी लगा है। विद्यालय परिसर में सीसी बिछाई गई है। विद्यालय में एक महिला अध्यापिका समेत तीन अध्यापक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के दक्षिणी छोर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए विद्युत विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखे गए हैं। इसकी फाइल निदेशक तक गई है, लेकिन अभी तक एचटी लाइन नहीं हटी। - तौसीफ अहमद, इंचार्ज अध्यापक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed