फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   High speed truck hits car, young man dies, three injured

Saharanpur News: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कार को टक्कर, युवक की मौत, तीन घायल

Wed, 14 May 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 14 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
High speed truck hits car, young man dies, three injured
बेहट हादसे में भाई बहन की मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर मेघ छप्पर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी सचिन कुमार ने बताया कि उनका भाई अनुज कुमार अपने दोस्त मोनू निवासी बीदपुर, मोहित व सोनू निवासी शारदा नगर और आकाश के साथ कार से बीदपुर गांव में शादी समारोह में गए थे। शादी से लौटते समय अंबाला रोड पर मेघ छप्पर गांव के पास कार अचानक खराब हो गई। पांचों युवक को सड़क किनारे लगाने के लिए धक्का दे रहे थे। तभी तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इसमें अनुज समेत चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अनुज कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed