{"_id":"66959d7f79149adc9c06c174","slug":"hi-tech-police-will-buy-mobile-laptop-and-pendrive-for-rs-250-crore-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-127524-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हाईटेक पुलिस, 2.50 करोड़ से खरीदेगी मोबाइल, लैपटॉप व पेनड्राइव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हाईटेक पुलिस, 2.50 करोड़ से खरीदेगी मोबाइल, लैपटॉप व पेनड्राइव
Tue, 16 Jul 2024 03:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अपराध पर नियंत्रण करने के लिए सभी थानों को आधुनिक डिजिटल उपकरणों से लैस किया जाएगा। नए कानूनों के तहत पुलिस विभाग लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल और पेनड्राइव आदि सामानों की खरीदारी करेंगा। इसके लिए शासन से 2.50 करोड़ रुपये का बजट मिला है।
एक जुलाई से तीन नए कानून लागू किए गए, जिनमें बीएनएस, बीएनएसएस और बीएसए शामिल हैं। नए आपराधिक कानून में कई बदलाव हुए हैं। नए कानूनों के बारे में पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अधिकांश प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। नए कानूनों के तहत पुलिस विभाग को साक्ष्य संकलन सहित अन्य कार्य करने के लिए शासन से करीब 2.50 करोड़ का बजट मिला है। दस्तावेजों और अपराध के आंकड़ों को सुरक्षित रखने के लिए थानों में पोर्टेबल हार्ड डिस्क दी जाएंगी। डाटा ट्रांसफर करने के लिए पेन ड्राइव भी दी जाएंगी, ताकि इलेक्टॉनिक डाटा को स्टोर करने में कोई समस्या उत्पन्न न हो। किट बैग में जांचकर्ताओं की सुरक्षा सामग्री, साक्ष्य एकत्र एवं संग्रहित के उपकरण रहेंगे। यहीं नहीं जांच अधिकारियों को स्मार्ट फोन और टैबलेट मिलेंगे। डिजिटल उपकरणों से जांच अधिकारियों को जांच करने में आसानी होगी।
-- -- -- -
-- इन सामानों की होनी है खरीद
12 किट बैग, 12 प्रिंटर, एक लैपटॉप, 1440 पेपर रिम ए-4 साइज, 144 टोनर, 903 स्मार्टफोन, एक मोबाइल वैन (स्मार्टफोन), एक मोबाइल वैन (वीडियो कैमरा), 74 टैबलेट, 24 हार्डडिक्स, 240 पेनड्राइव खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन
-- -- -
नए कानूनों के तहत डिजिटल उपकरणों की खरीदारी के लिए शासन स्तर से बजट मिल गया है। इन उपकरणों की जल्द खरीदारी कराकर थानों व जांच अधिकारियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी