फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heavy firing between two groups on the highway, a young man got shot

Saharanpur News: हाईवे पर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक को लगी गोली

Tue, 16 Jan 2024 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 16 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Heavy firing between two groups on the highway, a young man got shot
सरसावा में फायरिंग के बाद ग्रामीण से जानकारी करती पुलिस। संवाद
सरसावा। अंबाला-देहरादून हाईवे पर सोमवार शाम दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। मौके पर दो युवक घायल अवस्था में पड़े मिले, जिसमें एक के पेट पर गोली का जख्म था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे अंबाला-देहरादून हाईवे पर सरसावा से करीब दो किमी दूर पेट्रोल पंप के पास दोनों तरफ खेतों से 50 से अधिक युवक बाहर निकलकर आए। दोनों गुटों के आमने-सामने आते ही हाईवे के बीचो-बीच फायरिंग शुरू हो गई। खेतों में काम कर रहे किसान भी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग गए। वाहन चालक भी अपने वाहनों से निकलकर इधर-उधर भागे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करीब 15 मिनट तक फायरिंग हुई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों गुटों के लोग वहां से फरार हो चुके थे। इस बीच काफी देर तक हाईवे बाधित भी रहा। मौके पर सरसावा निवासी निपुण पुत्र सत्यानंद घायल अवस्था में पड़ा मिला। जिसके पेट में गोली लगने का जख्म था। इसके अलावा अगवानहेड़ा निवासी कादिर भी घायल अवस्था में मिला। जो नशे में था। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


खेतों से मिले लोहे के पाइप और डंडे
घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से करीब 20 से अधिक खोखे बरामद हुए। इसके अलावा आसपास के खेतों में लोहे के पाइप और लाठी-डंडे भी पड़े मिले। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि नकुड़ क्षेत्र में फायरिंग की जो घटना हुई है उसका इससे संबंध है या फिर नहीं। जल्दी ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- धर्मेंद्र कुमार, थाना प्रभारी सरसावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed